फडणवीस ने शिवसेना से सावरकर विरोधी लेखों पर रुख स्पष्ट करने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 13, 2020

मुंबई। भाजपा नेता देवेन्द्र फडणवीस ने स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर पर कांग्रेस के हमलों को नजरअंदाज करने को लेकर महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना पर निशाना साधा।शिवसेना महाराष्ट्र में राकांपा और कांग्रेस के साथ गठबंधन सरकार चला रही है। पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने महाराष्ट्र कांग्रेस की पत्रिका शिडोरी में सावरकर को लेकर प्रकाशित दो लेखों का जिक्र किया और पूछा कि शिवसेना इतना असहाय क्यों महसूस कर रही है। उन्होंने मराठी पत्रिका पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। 

इसे भी पढ़ें: फडणवीस को अदालत में उपस्थित होने से चौथी बार मिली राहत

फडणवीस ने पत्रकारों से कहा कि महाराष्ट्र कांग्रेस शिडोरी प्रकाशित करती है, जिसमें दिवंगत सावरकर को कथित रूप से माफी मांगने वाला और बलात्कारी करार दिया गया है। महाराष्ट्र विधानसभा में नेता विपक्ष फडणवीस ने कहा कि ये संदर्भ पत्रिका में प्रकाशित दो अलग-अलग लेखों का हिस्सा हैं। मुझे आश्चर्य है कि शिवसेना सत्ता के लिए इतनी असहाय हो गई है कि उसकी सहयोगी पार्टी कांग्रेस हिंदुत्व विचारक सावरकर का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि पत्रिका पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए और कांग्रेस को सावरकर के खिलाफ अपमानजनक लेखों के लिए माफी मांगनी चाहिए।

इसे भी देखें: एक क्रांतिकारी जिसे मिली आजीवन कारावास की सजा दो बार

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा