महाराष्ट्र: शरद पवार को पछाड़कर देवेंद्र फडणवीस बने तीसरे सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 13, 2026

महाराष्ट्र की राजनीति में देवेंद्र फडणवीस ने एक महत्वपूर्ण स्थान बना लिया है। वह राज्य के इतिहास में कुल कार्यकाल के आधार पर सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले तीसरे नेता बन गए हैं। फडणवीस ने इस मामले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार को पीछे छोड़ दिया है।

महाराष्ट्र के इतिहास में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड पूर्व मुख्यमंत्री वसंतराव नाईक के पास है, जिन्होंने कुल 4,096 दिन यानी करीब 11 साल और 78 दिनों तक पद संभाला। उनके बाद दूसरे स्थान पर विलासराव देशमुख का नाम आता है, जिनका कार्यकाल 2,686 दिन यानी लगभग सात साल और 129 दिन का रहा।

देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री पद के सफर की बात करें तो उन्होंने पहली बार 31 अक्टूबर 2014 को शपथ ली थी और अपना पहला पांच साल का कार्यकाल पूरा किया। इसके बाद नवंबर 2019 में वह महज तीन दिनों के लिए दोबारा मुख्यमंत्री बने, लेकिन बहुमत न होने के कारण उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। पांच दिसंबर 2024 को उन्होंने तीसरी बार इस पद की जिम्मेदारी संभाली और 12 जुलाई 2026 तक उनके वर्तमान कार्यकाल के 585 दिन पूरे हो चुके हैं।

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यदि फडणवीस अपना मौजूदा कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा करते हैं, तो शरद पवार के साथ उनके कार्यकाल का यह अंतर भविष्य में और भी अधिक बढ़ जाएगा।

प्रमुख खबरें

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग, विपक्ष का हठ और संस्थाओं की साख

Delhi में भारी बारिश से गिरा तापमान, IMD ने ओले गिरने और तेज हवाओं की दी चेतावनी

Manoj Bajpayee की फिल्म घूसखोर पंडत का बदला नाम, 23 अक्टूबर को Gajab Raat नाम से Netflix पर आएगी

डोनाल्ड, सेना और वो 9 रास्ते जो उड़ा देंगे होश! मिडटर्म चुनाव में Trump हारे तो क्या होगा?