महाराष्ट्र में भाजपा की रीढ़ है देवेंद्र फडणवीस, जानें राम नगर के पार्षद से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक का सफर

By रेनू तिवारी | Jul 21, 2022

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस न केवल महाराष्ट्र में एक मजबूत विपक्ष साबित हुए हैं, बल्कि उन्होंने देश भर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए विभिन्न अभियानों का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया है। 22 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाने वाले फडणवीस ने 31 अक्टूबर 2014 से 8 नवंबर 2019 तक महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री (सीएम) के रूप में कार्य किया। वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री थे। देवेंद्र गंगाधर फडणवीस का जन्म 22 जुलाई 1970 को हुआ था और उनकी उम्र 51 साल है। देवेंद्र फडणवीस का पूरा नाम 'देवेंद्र गंगाधर फडणवीस' है। वह भारतीय जनता पार्टी के एक प्रमुख सदस्य हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था। फडणवीस का जन्म 1970 को महाराष्ट्र के नागपुर में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। 44 साल की उम्र में  उन्होंने महाराष्ट्र के सबसे युवा मुख्यमंत्री के रूप में वानखेड़े स्टेडियम में  शपथ ली। 

इसे भी पढ़ें: गुजरात में अरविंद केजरीवाल ने किया मुफ्त बिजली का ऐलान, बोले- यह भगवान का प्रसाद है

फडणवीस के पिता गंगाधर फडणवीस ने नागपुर से महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य के रूप में कार्य किया। आपातकाल के दौरान, जनसंघ के सदस्य होने के नाते फडणवीस के पिता को सरकार विरोधी प्रदर्शनों में भाग लेने के लिए जेल में रखा गया था। उनकी मां का नाम सरिता है जो अमरावती के कलोटी परिवार की वंशज हैं। वह विदर्भ हाउसिंग क्रेडिट सोसाइटी की पूर्व निदेशक थीं। फडणवीस की शादी अमृता फडणवीस से हुई है, और उनकी एक बेटी दिविज है।

फडणवीस ने नब्बे के दशक के मध्य में राजनीति में प्रवेश किया। एक कॉलेज के छात्र के रूप में फडणवीस भाजपा से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सक्रिय सदस्य थे। उन्होंने 1992 में 22 साल की उम्र में राम नगर वार्ड से अपना पहला नगरपालिका चुनाव जीता और नगरसेवक बन गए। 5 साल बाद 1997 में 27 साल की उम्र में, फडणवीस, नागपुर नगर निगम के सबसे कम उम्र के मेयर बने और भारत के इतिहास में दूसरे सबसे कम उम्र के मेयर बने।

2014 के विधानसभा चुनावों के बाद फडणवीस को पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख जगत प्रकाश नड्डा की उपस्थिति में भाजपा विधायकों द्वारा विधायक दल का नेता चुना गया था। विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी के नेता के रूप में, फडणवीस को 31 अक्टूबर 2014 को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था। उनकी सरकार ने 12 नवंबर, 2014 को ध्वनि मत से विश्वास प्रस्ताव जीता था।

प्रमुख खबरें

Manipur Naga Killing: NIA का सटीक ऑपरेशन, 6 नागरिकों की हत्या के आरोप में Kuki दंपत्ति गिरफ्तार

England T20I हार के बाद Gautam Gambhir और Shreyas Iyer पर संकट, BCCI करेगा समीक्षा

Karur Tragedy: जिस हादसे ने हिला दी थी TVK की नींव, अब CM Vijay बनकर मरहम लगाने लौटे

बंगाल संकट के बीच Mamata Banerjee का BJP पर बड़ा हमला: मुझे चुप कराने के लिए मेरी जान लेनी होगी