भाजपा नेता ने आदित्य ठाकरे को बताया मर्सिडीज बेबी, कहा- मुंह में सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2022

नागपुर।भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे पर पलटवार करते हुए उन्हें मर्सिडीज बेबी करार दिया। उन्होंने कहा कि वह(ठाकरे) व्यक्ति हैं जो अयोध्या में राम मंदिर के लिए लड़ने वाले कारसेवकों के संघर्ष की सराहना नहीं कर सकते। शिवसेना नेता ने फडणवीस के उस दावे का कथित मज़ाक उड़ाया था जिसमें उन्होंने कहा था कि वह 1992 में उस मौके पर मौजूद थे जब बाबरी ढांचे को ध्वस्त किया गया था। ठाकरे ने कथित तौर पर कहा था, फिर तो फडणवीस ने 1857 के विद्रोह में भी भाग लिया होगा।

इसे भी पढ़ें: इंटरनेशनल सीमा के पास मिली पाकिस्तानी सुरंग, BSF ने दो हफ्ते की लंबी खोज के बाद लगाया पता

भाजपा नेता ने आदित्य ठाकरे का नाम लिए बिना कहा, आपने (अपने पिछले जन्म में) अंग्रेज़ों के साथ गठबंधन किया होगा, क्योंकि अब आपने उन लोगों के साथ गठबंधन किया है जो 1857 के युद्ध को स्वतंत्रता संग्राम नहीं मानते। बाद में, लोकमत टाइम्स एक्सीलेंस इन हेल्थकेयर अवार्ड्स कार्यक्रम में बोलते हुए, फडणवीस ने कहा किजब वह राम मंदिर आंदोलन के दौरान अयोध्या गए थे तब उनकी उम्र 22 साल थी, न कि 13 वर्ष जैसा कि कुछ लोगों ने उनके बारे में कहा है।

प्रमुख खबरें

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन