Devendra Fadnavis ने E20 Policy का बचाव करते हुए कहा कि गाड़ियों में खराबी का कोई सबूत नहीं है।

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 10, 2026

पुणे, नौ अगस्त महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को एथनॉल मिश्रण नीति का बचाव करते हुए कहा कि इसकी आलोचना अपर्याप्त सबूतों पर आधारित है। फडणवीस ने कोल्हापुर में कहा, “ऑटोमोबाइल कंपनियों ने ग्राहकों से कहा है कि अगर एथनॉल-मिश्रित पेट्रोल की वजह से गाड़ियों में कोई समस्या आती है तो वे इसके सबूत दें, लेकिन अब तक कोई भी ऐसे सबूत के साथ सामने नहीं आया है।” उन्होंने कहा कि एथनॉल उत्पादन ने चीनी मिलों के लिए एक नई राह खोली है। साथ ही, उन्होंने कहा कि सरकार के कई फैसलों से संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल सुनिश्चित होगा और चीनी उद्योग में बर्बादी कम होगी।

प्रमुख खबरें

SGPC ने आनंदपुर साहिब मामले में Punjab Govt से की CBI जांच की मांग

Kerala: Thiruvananthapuram में Youth Congress और SFI कार्यकर्ताओं में झड़प, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

MP High Court ने जन्मतिथि बदलने का सीएमओ आदेश किया निरस्त

flydubai विमान में सह-पायलट का हमला, भारतीय Captain ने बचाई 174 यात्रियों की जान