Devendra Fadnavis मेरी हत्या करने का प्रयास कर रहे हैं, Manoj Jarange ने लगाए उपमुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2024

मुंबई। मराठा समुदाय को आरक्षण के लिए आंदोलन का नेतृत्व कर रहे मनोज जरांगे ने रविवार को कहा कि वह मुंबई मार्च करेंगे और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास के बाहर प्रदर्शन करेंगे। जरांगे ने भाजपा के वरिष्ठ नेता फडणवीस पर उनकी हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया। जालना जिले के अंतरवाली सराटी में एक घंटे से अधिक के अपने भाषण के अंत में जरांगे ने यह घोषणा की। उन्होंने फडणवीस पर कई आरोप भी लगाए।

इसे भी पढ़ें: लोग चाहते हैं कि मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनें, Ajit Pawar ने कहा- 400 सीट जीतने के लिए मिलकर काम करेंगे

राणे ने कहा, ‘‘उन्हें राजनीति में आना चाहिए, लेकिन उन्हें फडणवीस के खिलाफ आरोप लगाने के लिए इस निम्न स्तर तक नहीं जाना चाहिए।’’ भाजपा विधायक अतुल भातखलकर ने कहा कि जरांगे का ‘असली चेहरा’ अब सबके सामने है। भातखलकर ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र सरकार ने मराठा समुदाय को 10 प्रतिशत आरक्षण (20 फरवरी को विधानमंडल में पारित एक विधेयक के जरिये) दिया है। वह विरोध क्यों जारी रखे हुए हैं? फडणवीस पांच साल तक मुख्यमंत्री थे और हर कोई उन्हें जानता है। जरांगे के आरोपों से उनकी छवि खराब नहीं होने जा रही है।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा