बीजेपी के नए अध्यक्ष के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम लगभग तय! कुछ दिनों में दे सकते हैं उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा

By अंकित सिंह | Aug 01, 2024

पार्टी आलाकमान ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम लगभग तय कर लिया है। भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। फडणवीस आने वाले हफ्तों में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं और नई दिल्ली जा सकते हैं। इसकी जानकारी बुधवार को दिन में ही पार्टी के शीर्ष नेताओं को दी गयी। अभी कुछ दिन पहले नई दिल्ली में राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ नीति आयोग की आधिकारिक बैठक के बाद प्रधानमंत्री ने पार्टी मुख्यालय में सभी भाजपा मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। इस बैठक के बाद पीएम ने बंद कमरे में ही देवेन्द्र फडणवीस के साथ बैठक की।

इसे भी पढ़ें: BJP का तंज, 5 दिन बाद भी ओल्ड राजेन्द्र नगर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे आतिशी और सौरभ भारद्वाज

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का पार्टी अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल कुछ सप्ताह पहले समाप्त हो गया है और उनका उत्तराधिकारी कौन होगा, इसे लेकर काफी अटकलें चल रही हैं। पार्टी के भीतर अब अगला सवाल यह है कि आगामी विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा का नेतृत्व कौन करेगा। एक विचार यह था कि फड़णवीस विधानसभा चुनाव खत्म होने तक महाराष्ट्र में बने रहेंगे और फिर नई दिल्ली चले जाएंगे। हालाँकि नई दिल्ली के नवीनतम इनपुट से पता चलता है कि कुछ तात्कालिकता आ रही है और फडणवीस पहले की अपेक्षा जल्द ही नई दिल्ली जा सकते हैं। नई दिल्ली के सूत्रों से महाराष्ट्र नेतृत्व के लिए एक नाम पार्टी महासचिव विनोद तावड़े का आ रहा है, हालांकि भाजपा के सूत्रों ने महाराष्ट्र के लिए उत्तराधिकारी के नाम की पुष्टि नहीं की है।

प्रमुख खबरें

Ambati Rayudu की नई पारी, Hyderabad Cricket Association में संभाला Director का पद

Noida Airport से 15 जून को उड़ेगी पहली Flight, IndiGo जोड़ेगी Delhi-NCR को सीधा Mumbai से

CRPF का Zero Tolerance फरमान, सरकार विरोधी Social Media Post पर अब होगी सीधी कार्रवाई

बच्चों को Badminton नहीं खेलने दूंगा, Thomas Cup विनर Satwiksairaj का छलका दर्द