By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 27, 2026
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) की सभी भर्ती परीक्षाएं पूरी तरह पारदर्शी तरीके से आयोजित की जानी चाहिए और सरकार परीक्षा प्रणाली में सुधार लागू करने के लिए हर जरूरी मदद देगी। उन्होंने यह बयान मुंबई पुलिस द्वारा इस साल मार्च में हुई ड्रग इंस्पेक्टर ‘ग्रुप-बी’ परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में एमपीएससी के तीन अधिकारियों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद दिया। फडणवीस ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, ‘‘सभी परीक्षाओं में पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए।
फडणवीस ने इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने की कोशिशों की भी आलोचना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने मराठा समुदाय की मांगों पर कार्रवाई की है और उनके प्रतिनिधियों के साथ बातचीत जारी है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे भरोसा है कि जो प्रतिनिधि हमारे साथ बातचीत कर रहे हैं, वे सरकार के फैसलों की जानकारी समुदाय तक पहुंचाएंगे।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि महायुति सरकार ने मराठा समुदाय के हित में कई फैसले लिए हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘2014 से लेकर 2026 तक, महायुति सरकार ने ही मराठा समुदाय के हित में फैसले लिए हैं। यह बात पूरे मराठा समुदाय को पता है।’’ फडणवीस ने कहा, ‘‘अगर और फैसले लेने की जरूरत पड़ी, तो हम ऐसा करेंगे।