Devendra Fadnavis बोले Nagpur में, संविधान और लोकतंत्र की ताकत से आम आदमी बनता है CM

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 23, 2026

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ अपनी निजी राजनीतिक यात्रा का उदाहरण देते हुए कहा कि यह भारत के लोकतंत्र और संविधान की ताकत का प्रमाण है, जो एक सामान्य व्यक्ति को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पदों तक पहुंचने में सक्षम बनाता है। नागपुर में ‘जेन-जी’ के लिए आयोजित ‘मंथन 4 युवा’ कार्यक्रम में सवाल-जवाब सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। यह कार्यक्रम आगामी चुनावों से पहले राजनीतिक दलों द्वारा जेन-जी मतदाताओं तक पहुंच बनाने के प्रयास तेज किए जाने के बीच एक बड़े जनसंपर्क अभियान के रूप में देखा जा रहा है।

इस लोकतंत्र की खूबसूरती यह है कि देवेंद्र फडणवीस जैसा व्यक्ति, जिसने शायद कभी नगर निगम पार्षद बनने की भी कल्पना नहीं की थी, मुख्यमंत्री के पद तक पहुंच गया या गुजरात में रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने वाला एक लड़का देश का प्रधानमंत्री बन गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह भारत के संविधान की ताकत है, भारत के लोकतंत्र की शक्ति है और यही देश के युवाओं की ताकत है।’’ फडणवीस ने कहा, ‘‘जब मैंने राजनीति में प्रवेश किया तो मैं केवल विचारों से प्रेरित था। उस समय मेरे पास जो विचार थे और जिस पार्टी में मैं काम करता था, उससे ऐसा नहीं लगता था कि कभी सत्ता में आएगी। हम सोचते थे कि हम विपक्ष में राजनीति करने के लिए ही पैदा हुए हैं।

हम हर दिन आंदोलन करते थे। रोज संघर्ष करते थे लेकिन किसी तरह जनता ने हम पर भरोसा जताया और एक-एक सीढ़ी चढ़ते हुए एक दिन मुझे महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने की जिम्मेदारी मिली।’’ उन्होंने कहा कि राजनीति सामाजिक-आर्थिक बदलाव का एक माध्यम है। मुख्यमंत्री ने अपने संघर्ष को याद करते हुए राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान 20 वर्ष की उम्र में बदायूं केंद्रीय जेल में 18 दिन बिताने का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं प्रयागराज गया और वहां से अयोध्या की ओर गया। यह पहली बार था जब मैंने देखा कि भाषण और बयानबाजी किस तरह काम करती है। हम पर गोलियां चलाई गईं, लाठियों से पीटा गया और गिरफ्तार किया गया।

बीस साल की उम्र में मैंने बदायूं की केंद्रीय जेल में 18 दिन बिताए। मैं वापस आया और फिर आंदोलन में शामिल हो गया और जब 1992 में बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराया गया, तब मैं वहां था। मुझे इस पर बहुत गर्व है।

प्रमुख खबरें

HRTC हिमाचल में Electric Bus के लिए 122 करोड़ रुपये से बनाएगा 80 चार्जिंग स्टेशन

Baltic Cyclone से लातविया और लिथुआनिया में भारी तबाही, 2 की मौत और 5 लाख प्रभावित

Donald Trump Stock Market: ट्रंप ने किए 1000 सौदे, 263 करोड़ डॉलर के बड़े लेनदेन का खुलासा

Jammu Kashmir में PM Modi के आने के बाद बदला लोगों का नजरिया: Jitendra Singh