पंजाब में कोविड-नियमों का उल्लंघन, बाबा रोडेशाह की समाधि पर शराब चढ़ाने जमा हुए श्रद्धालु

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2021

फतेहगढ़ चूड़ियां (पंजाब)। पंजाब के अमृसर स्थित बाबा रोडेशाह की समाधि पर शराब चढ़ाने एवं उनका आशीर्वाद लेने के लिए बुधवार को लोगों की भारी भीड़ जुटी और इस दौरान कोविड-19 नियमों का पालन होते नहीं दिखा। राज्य में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं इसके बवाजूद कई श्रद्धालु बिना मास्क पहने और सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं करते दिखाई दिए। अमृतसर-फतेहगढ़ चूड़ियां रोड के भोमा गांव स्थित समाधि पर पिछले 90 साल से यह उत्सव होता आ रहा है जिसका समापन बुधवार को हुआ। भोमा गांव के सरपंच एवं बाबा के रिश्तेदार गुरनेक सिंह जो समाधि का प्रबंधन करते हैं, ने बताया कि बाबा बर्तन में शराब एकत्र करते थे और उसे श्रद्धालुओं में बांटते थे लेकिन उन्होंने खुद कभी शराब नहीं पी। उन्होंने बताया कि शराब यहां साल सालभर चढाई जाती है लेकिन उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है। गांव के ही गुरुसेवक सिंह ने बताया कि पहले एक दिन पुरुष और दूसरे दिन महिलाएं शराब चढ़ाने आती थीं लेकिन समय के साथ पुरुष एवं महिलाएं एक ही समय समाधि पर शराब चढ़ाने आने लगीं।

प्रमुख खबरें

China से भिड़ा यूरोप, रोज 1-बिलियन -यूरो के भारी नुक़सान से हड़कंप!

Graham Staines हत्याकांड के दोषी Dara Singh की सजा में छूट की याचिका Odisha Government ने की खारिज

BRICS समिट में ये 5 काम कर गए जिनपिंग, भारत भी हैरान!

Montreal Protocol प्रतिबद्धताओं को भारत ने विकास रोके बिना पूरा किया: Kirti Vardhan Singh