पुरी के जगन्नाथ मंदिर में शनिवार से भक्तों को सभी चार द्वारों से प्रवेश की अनुमति दी जाएगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 16, 2024

ओडिशा के पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर के अधिकारी शनिवार से भक्तों को 12वीं सदी के मंदिर में सभी चार द्वारों से प्रवेश की अनुमति देंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कार्तिक माह के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने उन्हें केवल सिंहद्वार (पूर्वी द्वार) से प्रवेश की अनुमति दी थी।

एक अधिकारी ने कहा, शुक्रवार को कार्तिक माह की समाप्ति के साथ ही प्रतिबंध हटा लिये गए हैं। अब श्रद्धालु शनिवार से सभी चार द्वारों से मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे, क्योंकि कार्तिक माह पूरा होने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आने की संभावना है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि शनिवार से भक्त सभी द्वारों से मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे, लेकिन सिंह द्वार (पूर्व) से वापस नहीं आ सकेंगे। एसजेटीए के मुख्य प्रशासक अरबिंद पाधी ने एक बयान में कहा कि वे तीन अन्य द्वारों से मंदिर से बाहर निकल सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत