इंडिगो की उड़ानें बाधित होने पर DGCA का कड़ा रुख, अकाउंटेबल मैनेजर को कारण बताओ नोटिस

By एकता | Dec 07, 2025

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने इंडिगो एयरलाइन के अकाउंटेबल मैनेजर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस हाल ही में इंडिगो की निर्धारित उड़ानों में हुई बड़े पैमाने पर रुकावटों और यात्रियों को हुई गंभीर असुविधा के कारण दिया गया है।

उड़ानें बाधित होने का कारण

DGCA ने कहा कि उड़ानों में रुकावट का मुख्य कारण यह है कि एयरलाइन ने अनुमोदित फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन योजना के सुचारू कार्यान्वयन के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं की।

इतनी बड़ी संख्या में उड़ानों का रुकना यह दर्शाता है कि एयरलाइन की योजना, निगरानी और संसाधन प्रबंधन में महत्वपूर्ण कमियां हैं। DGCA का मानना है कि यह विमान नियम, 1937 के नियम 42A और फ्लाइट क्रू से संबंधित अन्य नागरिक उड्डयन आवश्यकताओं का प्रथम दृष्टया उल्लंघन है।

इसे भी पढ़ें: आस्था सही, पर राम पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं, बाबरी मस्जिद की नींव पर Dhirendra Shastri का बयान

नोटिस में यह भी कहा गया है कि एयरलाइन यात्रियों को बोर्डिंग से इनकार, उड़ानें रद्द होने और देरी के मामले में आवश्यक जानकारी और सुविधाएं देने में विफल रही है।

DGCA ने अकाउंटेबल मैनेजर को याद दिलाया कि वह समग्र संचालन को स्वीकृत मैनुअल और नियमों के अनुसार सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार है।

इसे भी पढ़ें: Parliament Winter Session । संसद में 'वंदे मातरम' और चुनावी सुधारों पर होगी चर्चा, जोरदार बहस के आसार

24 घंटे में मांगा गया जवाब

DGCA ने अकाउंटेबल मैनेजर को नोटिस मिलने के 24 घंटे के भीतर कारण बताने का निर्देश दिया है कि इन उल्लंघनों के लिए उनके खिलाफ उचित प्रवर्तन कार्रवाई क्यों शुरू न की जाए। यदि निर्धारित समय में जवाब नहीं दिया जाता है, तो मामले का फैसला एकतरफा किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Aiden Markram को भरोसा, Australia को हराकर लगातार दूसरे WTC Final में पहुंचेगा South Africa

West Delhi के पंजाबी बाग में स्कूटी फिसलने से कारोबारी राजेश विग की मौत

Delhi High Court का फैसला, 17 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता को 29 सप्ताह का गर्भपात कराने की दी मंजूरी

भुवनेश्वर कुमार के बचाव में उतरे कोच Morne Morkel, T20 में दबाव छोड़कर खेलने की दी सलाह