Madhuri Dixit Birthday: 'धक-धक' से आज भी धड़काती हैं दिल, जानें 90s Queen का दिलचस्प सफर

By अनन्या मिश्रा | May 15, 2026

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री माधुरी दीक्षित आज यानी की 15 मई को अपना 59वां जन्मदिन मना रही हैं। माधुरी दीक्षित एक बेहतरीन एक्ट्रेस और शानदार डांसर भी हैं। वह अपने जमाने की बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस मानी जाती हैं। उन्होंने अपने अभिनय के अलावा दिलकश अदाओं से भी फैंस के दिलों पर राज किया है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

पैथोलॉजिस्ट बनना चाहती थीं एक्ट्रेस

अपनी पढ़ाई के दिनों में माधुरी काफी अच्छी स्टूडेंट थीं। उन्होंने साइंस में ग्रेजुएशन पूरा किया और वह पैथालॉजिस्ट बनना चाहती थीं। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। माधुरी दीक्षित को पहली बार फिल्म 'अबोध' में काम करने का मौका मिला था। लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। लेकिन उनके लिए इंडस्ट्री के रास्ते खुल गए थे। फिर वह फिल्म 'तेजाब' और 'राम लखन' में नजर आईं। इन फिल्मों के आने के बाद वह इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हो गईं।

'धक-धक गर्ल' का टैग

साल 1992 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बेटा' के फेमस गाने 'धक धक करने लगा' से माधुरी दीक्षित को 'धक धक गर्ल' का टैग मिला। इस गाने में एक्ट्रेस के शानदार डांस और दिलकश अदाओं ने उनको रातोंरात स्टार बना दिया था। इस गाने में माधुरी दीक्षित के एक्सप्रेशन्स और स्टेप्स इतने शानदार थे कि वाकई में दर्शकों के दिलों की धड़कनें तेज हो गई थीं।

'डांसिंग क्वीन' बनीं एक्ट्रेस

फिल्म तेजाब के गाने 'एक दो तीन' से भी एक्ट्रेस को बड़ी सफलता मिली। इस तरह से माधुरी दीक्षित इंडस्ट्री में डांसिंग क्वीन के रूप में स्थापित हो गईं। वहीं वह 90 के दशक की सबसे बड़ी फीमेल स्टार बन गई थीं। वहीं माधुरी दीक्षित ने 'दिल', 'खलनायक', 'दिल तो पागल है', 'लज्जा' 'परिंदा', 'हम आपके हैं कौन..', 'पुकार' और 'देवदास' जैसी फिल्मों में काम किया है। वहीं एक्ट्रेस अब भी फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर रही हैं।

प्रमुख खबरें

India-US Relations | लेटरहेड का नाम बदलने के पीछे क्या है अमेरिका की चाल? इंडो-पैसिफिक विवाद पर अमेरिकी राजदूत ने खोला राज

Tamil Nadu में अब सिर्फ AC सरकारी बसें खरीदी जाएंगी: सीएम विजय के निर्देश पर परिवहन मंत्री का बड़ा एलान

Prabhasakshi NewsRoom: चंबल के डकैत Jagan Gurjar का Ajmer Jail में खौफनाक अंत, बैरक के अंदर विष्णु जाट ने कैसे दिया हत्या को अंजाम?

Pune Ketan Agarwal Murder | सिया गोयल के वकील ने भाई साहिल पर ठोका 10 करोड़ का मानहानि का मुकदमा