धामी धाकड़ बल्लेबाज, इन्हें आखिरी ओवर में उतारा गया है: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2021

देहरादून। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक धाकड़ बल्लेबाज हैं जिन्हें 20—20 मैच के आखिरी ओवर में उतारा गया है। उन्होंने कहा, “क्रिकेट की में अगर कहूं तो 20—20 के मैच में धामी जी को आखिरी ओवर में उतारा गया है। धामी जी काफी धाकड़ बल्लेबाज हैं।” पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर पौड़ी जिले में स्थित उनके गांव पीठसैंण में उनकी प्रतिमा का अनावरण करने के मौके पर दिए अपने संबोधन में सिंह ने भरोसा जताया कि धामी उत्तराखंड की जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। उन्होंने कहा, “उन पर उत्तराखंड के लोगों की बहुत सारी उम्मीदें टिकी हुई हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि वे इन उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।” रक्षा मंत्री ने धामी के नारे ‘सरकार का दृढ़ इरादा, बातें कम काम ज्यादा’ को सही ठहराते हुए कहा कि बातें कम होनी चाहिए लेकिन काम ज्यादा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि धामी को वह उनकी छात्र राजनीति के दिनों से जानते हैं जहां उनके पास ऊर्जा और क्षमता के साथ ही कुछ कर गुजरने की जज्बा भी है। सिंह ने आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान गढ़वाली की प्रतिमा के अनावरण को सुखद संयोग बताया। तत्कालीन रॉयल गढ़वाल राइफल्स में हवलदार मेजर गढ़वाली को 1930 में हुए पेशावर कांड का नायक माना जाता है जब उन्होंने ब्रिटिश हुक्मरानों की आज्ञा का उल्लंघन करते हुए भारत की स्वतंत्रता के लिए लड़ रहे निहत्थे पठानों पर गोली चलाने से मना कर दिया था।

प्रमुख खबरें

ठाणे में Maharashtra ATS ने 13 लाख के इनामी Naxalite संजय यादव को दबोचा

Ayodhya Deepotsav में बोले उपराष्ट्रपति CP Radhakrishnan, राम के आदर्शों पर चल रहे PM Modi और योगी

भजनलाल शर्मा के बयान पर भड़के Ashok Gehlot, सबूत देने या माफी मांगने की दी चुनौती

Shaheen Bagh में 16 वर्षीय घरेलू सहायिका मुक्त, गर्म इस्त्री से दागने और प्रताड़ना का आरोप