महाराष्ट्र के पॉलिटिकल ड्रामे का क्लाइमेक्स अभी बाकी है? धनंजय मुंडे ने देर रात फडणवीस से की मुलाकात

By अभिनय आकाश | Jul 01, 2022

पिछले 10 दिनों से चल रहे सत्ता संघर्ष में आखिरकार एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। उसके बाद देवेंद्र फडणवीस भी भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के आदेश पर कैबिनेट में शामिल हुए। देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। अचानक से हुए इस सियासी मोड़ ने सभी नेताओं को झकझोर कर रख दिया। स्थानीय भाजपा नेताओं सहित किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि शिंदे मुख्यमंत्री बनेंगे। देवेंद्र फडणवीस की उपमुख्यमंत्री के रूप में नियुक्ति से कुछ हलकों में निराशा भी दिखी। लेकिन महाराष्ट्र के सियासी ड्रामे का क्लाइमेक्स अभी बाकी है। इसके पीछे की वजह है बीती देर रात राकांपा नेता और पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे ने सागर बंगले में देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की है।

प्रमुख खबरें

UNGA में China ने संरक्षणवाद को नकारा, Han Zheng बोले- विकास से ही संभव है शांति

Delhi के सुखदेव विहार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा