Dhananjay Munde Resign: धनंजय मुंडे ने महाराष्ट्र के मंत्री पद से इस्तीफा दिया, सरपंच हत्याकांड में जुड़ा था नाम

By रितिका कमठान | Mar 04, 2025

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे को इस्तीफा देने के लिए कुछ समय पहले ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था। धनंजय मुंडे का इस्तीफा पीए प्रशांत जोशी ने मुख्यमंत्री को सौंपा है।

वहीं उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सोमवार की रात को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी। उन्होंने सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में अपराध अन्वेषण विभाग की ओर से आरोपपत्र दायर करने पर चर्चा की थी। इस मामले में ही कराड को आरोपी बनाया गया है। 

बता दें कि धनंजय मुंडे बीड जिले के परली से एनसीपी के विधायक हैं। महाराष्ट्र सरकार में उनके पास खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रालय था। इस पद को संभालने से पहले वो बीड के संरक्षक मंत्री रह चुके है। एनसीपी प्रमुख अजित पवार पुणे के साथ बीड जिले के संरक्षक थे।

जानकारी के मुताबिक बीड के मासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख को नौ दिसंबर 2024 को अगवा किया गया था। देशमुख ने एक ऊर्जा कंपनी को निशाना बनाकर की जा रही जबरन वसूली के प्रयास को रोकने की कोशिश की थी। इस कारण देशमुख को अगवा किया गया और बाद में उनकी हत्या की गई थी। इस हत्या के बाद सीआईडी ने 27 फरवरी 2025 को अदालत में 1200 पेजों का आरोपपत्र दायर किया है। इसमें सरपंच की हत्या, कंपनी से वसूली करने व अन्य मामले दर्ज हुए है। 

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान