By Kusum | Sep 08, 2025
इन दिनों एक नए रिएलिटी शो राइज एंड फॉल की काफी चर्चा हो रही है। दरअसल, इस शो में क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा ने हिस्सा लिया। वहीं शो काफी ट्रेंड कर रहा है, ऐसा इसलिए भी क्योंकि धनश्री ने इस सो में अपने रिश्ते और इज्जत पर खुलकर बातें की हैं। उन्होंने कहा कि वह तलाक से पहले भी अपने पार्टनर की इज्जत करती थीं और आगे भी करती रहेंगी।
धनश्री ने आगे कहा कि, चाहती तो मैं भी उसके बारे में बहुत कुछ बोल सकती थी। तुम्हें क्या लगता है मेरे पास बातें नहीं थीं कहने के लिए? लेकिन वो मेरे पति थे। मैंने तब भी उनकी इज्जत की जब मैं शादी के बंधन में बंधी थी और आज भी उनकी इज्जत करती हूं। उन्होंने ये भी जोड़ा, अगर आपको खुद को अच्छा दिखाना है तो अपने काम से दिखाइए। किसी और को नीचा दिखाकर अपनी इमेज सुधारने का कोई मतलब नहीं है।