धनखड़ सरकारी बंगले के हकदार, 15 महीने रहने के बाद उपराष्ट्रपति एन्क्लेव छोड़ेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2025

उपराष्ट्रपति पद से एक दिन पहले इस्तीफा देने वाले जगदीप धनखड़ सरकारी बंगले के हकदार हैं। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

धनखड़ को लगभग 15 महीने उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में रहने के बाद उसे छोड़ना होगा। अधिकारी ने कहा, उन्हें (धनखड़) लुटियंस दिल्ली या किसी अन्य इलाके में टाइप आठ का बंगला देने की पेशकश की जाएगी। टाइप आठ का बंगला आमतौर पर वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों या राष्ट्रीय दलों के अध्यक्षों को आवंटित किया जाता है।

धनखड़ ने सोमवार को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं, कांग्रेस ने कहा है कि धनखड़ के इस्तीफा देने के पीछे उनके द्वारा बताए गए स्वास्थ्य कारणों के अलावा कोई और अधिक गहरे कारण हैं।

धनखड़ के सोमवार रात अचानक उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने से ऐसी अटकलों का बाजार गर्म हो गया है कि क्या यह ‘स्वास्थ्य’ कारणों से दिया गया है या इसके पीछे ‘कुछ और वजह’ है।

आमतौर पर, किसी उच्च पदस्थ व्यक्ति के हटने पर उसकी प्रशंसा की जाती है, लेकिन धनखड़ के मामले में सत्तारूढ़ गठबंधन की ओर से ऐसी कोई प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली। हालांकि, विपक्ष की ओर से धनखड़ के बारे में अच्छे शब्द कहे गए। यह बात अलग है कि विपक्षी सदस्यों ने पिछले साल धनखड़ के कथित पक्षपात को लेकर उन्हें पद से हटाने के लिए एक नोटिस पर हस्ताक्षर किए थे।

प्रमुख खबरें

गजब बेइज्जती है... जयशंकर ने न्यूयोर्क में पाकिस्तानी पत्रकार की अकड़ निकाली, एक ही वाक्य में कर दी बोलती बंद

6 दशकों तक दुश्मनों को डराने वाला MiG 21, रिटायर होकर भी शांत नहीं हुआ आसमान का सिकंदर, जानिए अब कहाँ और क्या कर रहे हैं IAF जेट

Asian Games में भारत Canoeing में खाली हाथ, पदक स्पर्धाएं हटने और फाइनल में हार से झटका

Thane में घर के नीचे खजाना निकालने के नाम पर महिला से 5.6 लाख रुपये की ठगी