पुलिस कार्रवाई और SIT को लेकर संतों के बीच खासा आक्रोश, हरिद्वार में 16 जनवरी को होगी प्रतिकार सभा

By अनुराग गुप्ता | Jan 07, 2022

नयी दिल्ली। धर्मसंसद में नफरती भाषण के बाद संतों के ऊपर दर्ज हुए मुकदमों के करीब एक हफ्ते बाद संतों ने पुलिस का कार्रवाई के खिलाफ प्रतिकार सभा या बदला बैठक की योजना बनाई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 16 जनवरी को हरिद्वार के बैरागी कैंप में प्रतिकार सभा आयोजित की जाएगी। जिसको लेकर देशभर के धर्मगुरुओं और हिंदुवादी संगठनों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: राम मंदिर निर्माण कार्य को देखने अयोध्या पहुंचेंगे 5000 से अधिक साधु संत  

रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में अबतक 2 प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है और 10 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है। इसके अलावा 2 जनवरी को पांच सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया था। हालांकि मामले में अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।गौरतलब है कि 23 दिसंबर को पहली प्राथमिकी गाजियाबाद के डासना मंदिर के पुजारी और सम्मेलन के आयोजक यति नरसिंहानंद समेत पांच लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 और 295 के तहत दर्ज की गई थी।

प्रमुख खबरें

Anbil Mahesh से 18 करोड़ की धोखाधड़ी केस में CCB ने की आठ घंटे पूछताछ

नंदीग्राम उपचुनाव: Congress प्रत्याशी मिलन प्रधान 2007 के पुराने मामले में गिरफ्तार

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी