घर वापसी करने वाले थे धर्म सिंह सैनी, आखिरी क्षणों में टली जॉइनिंग, चुनाव से पहले सपा की साइकिल पर हुए थे सवार

By अंकित सिंह | Nov 30, 2022

उत्तर प्रदेश की सियासत अपने आप में काफी दिलचस्प रही है। इस बात की चर्चा जोरों पर थी कि समाजवादी पार्टी के नेता धर्म सिंह सैनी भाजपा में शामिल होंगे। 2022 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद धर्म सिंह सैनी ने समाजवादी पार्टी में शामिल होना सही समझा था। इस दौरान उन्होंने योगी आदित्यनाथ की सरकार पर कई बड़े आरोप भी लगाए थे। मुजफ्फरनगर के खतौली सीट पर विधानसभा उपचुनाव हो रहे हैं। योगी आदित्यनाथ आज प्रचार करने पहुंचने वाले हैं। इसी दौरान धर्म सिंह सैनी के भाजपा में शामिल होने की खबर थी। लेकिन अब इसे टाल दिया गया है। हालांकि, इसका कारण अब तक नहीं बताया गया है। धर्म सिंह सैनी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़े नेता माने जाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: योगी का निशाना, कांग्रेस शहीदों और सैनिकों का अपमान करने वाली पार्टी, राम मंदिर निर्माण में डाल रही थी रुकावट

हालांकि, चुनाव से ठीक पहले उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। धर्म सिंह सैनी का इस्तीफा उसी समय आया था जब भाजपा की सरकार से स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे नेताओं ने भी इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद से वह लगातार हाशिए पर हैं। यही कारण है कि उन्होंने घर वापसी का मन बनाया था। खतौली में भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है। हालांकि आखिरी क्षणों में सैनी की जॉइनिंग क्यों टाली गई, इसको लेकर कुछ साफ नहीं हो पाया है। 

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc के सांसद रात 8 बजे राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेंगे; शाम 5 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में होंगे इकट्ठा

Satcom लाइसेंस विवाद पर बोले Jyotiraditya Scindia, भारत में किसी की Monopoly नहीं चलेगी

Delhi में Cockroach Janta Party के प्रदर्शन पर रोक, Noida Airport का नाम बदलने को मंजूरी

Asian Games गोल्ड मेडलिस्ट ऋतु नेगी का नाम 1 करोड़ के Cash Award से हटा, गहराया विवाद