'उड़े जब जब जुल्फे तेरी' गाने पर झूमते दिखे धर्मेंद्र और हेमा मालिनी, रोमांटिक केमिस्ट्री देखकर खुशी से पागल हुए फैंस

By एकता | Jan 07, 2022

अभिनेता धर्मेंद्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी इन दिनों इंटरनेट पर छाए हुए हैं। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धर्मेंद्र अपनी पत्नी हेमा मालिनी के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। 86 साल की उम्र में अभिनेता की जिंदादिली देखकर उनके फैंस बेहद खुश हैं। वीडियो पर लोग प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: इन दो स्टार किड्स ने इंटरनेट पर लगाया बोल्डनेस का तड़का, हॉट अवतार देखकर पागल हुए फैंस

दोनों की लव स्टोरी की बात करें तो धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की पहली मुलाकात 1970 में फिल्म तुम हसीन मैं जवान की शूटिंग के दौरान हुई थी। फिल्म में दौरान ही दोनों में प्यार हो गया था। धर्मेंद्र पहले से ही प्रकाश कौर से शादी कर चुके थे और उनके दो बेटे बॉबी देओल और सनी देओल थे। जब प्रकाश कौर ने उन्हें तलाक देने से मना कर दिया तो हेमा मालिनी से शादी करने के लिए धर्मेंद्र ने इस्लाम धर्म अपना लिया। इसके बाद दोनों 1980 में शादी के बंधन में बंध गए।

View this post on Instagram

A post shared by ❤💕DreamGirl__Mania❤❤Fan Page (@dreamgirl__mania)

प्रमुख खबरें

बिश्केक में पुतिन से मिले पीएम मोदी, रूस-यूक्रेन संघर्ष को बातचीत से सुलझाने पर दिया जोर

कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट में 11 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख और किया मुआवजे का ऐलान

पाकिस्तान के नारोवाल में गिराया गया सदी पुराना हिंदू मंदिर

बिश्केक में ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान से मिले पीएम मोदी, पश्चिम एशिया में शांति का किया समर्थन