धर्मेंद्र की बेटी Esha Deol का टूटा घर! पति ने की बेवफाई, Bharat Takhtani संग एक्ट्रेस लेंगी तलाक

By रेनू तिवारी | Feb 06, 2024

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की बेटी और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी अपने अभिनय करियर से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में ईशा देओल की शादी को लेकर खबर सामने आई है। हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर ने Reddit पर एक पोस्ट शेयर किया और उसमें इशारा किया कि ईशा और भरत एक दूसरे से अलग हो गए हैं। यही कारण है कि वे अब सार्वजनिक रूप से एक साथ नजर नहीं आते हैं। इतना ही नहीं इस पोस्ट में यूजर ने ये भी दावा किया है कि भरत अपनी पत्नी को धोखा दे रहे हैं। अब एक रिपोर्ट के माध्यम से खबरें आ रही हैं कि दोनों अलग हो गये हैं।

इसे भी पढ़ें: Kangana Ranaut के साथ काम करेंगे Sandeep Reddy Vanga? ऑफर पर आया एक्ट्रेस का जवाब, प्यार-प्यार में क्वीन ने बोली तीखी बात

 

ईशा और भरत ने एक संयुक्त बयान में कहा, ''हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हमारे जीवन में इस बदलाव के माध्यम से, हमारे दो बच्चों का सर्वोत्तम हित और कल्याण हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और रहेगा। हम इस बात की सराहना करेंगे कि हमारी गोपनीयता का सम्मान किया गया है।" ईशा देओल और भरत तख्तानी की शादी में परेशानी की खबरें आ रही हैं। अब, 2012 में शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े ने अलग होने का फैसला किया है

पहले शेयर कि गयी एक पोस्ट में दावा किया जा रहा था कि दोनों के तलाक की वजह भरत की गर्लफ्रेंड है। यूजर ने अपने पोस्ट में यह भी दावा किया कि उसने ईशा के पति भरत को नए साल के दिन बेंगलुरु में एक पार्टी में देखा था. जहां वह अपनी एक कथित गर्लफ्रेंड के साथ थे। ये भी बताया गया कि भरत की गर्लफ्रेंड बेंगलुरु में ही रहती है।

 

इसे भी पढ़ें: आमिर खान की फिल्मों पर संदीप रेड्डी वांगा की टिप्पणी से खफा हुईं Kiran Rao, पूर्व पत्नी ने दिया निर्देशक को करारा जवाब

 

हालांकि, अभी तक इस वायरल खबर पर देओल परिवार से किसी ने भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। सोशल मीडिया पर यह खबर सामने आने के बाद यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, 'भरत को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह अपने परिवार और पत्नी से बहुत प्यार करते हैं।' एक अन्य ने लिखा, 'ईशा के साथ वो चीजें नहीं होनी चाहिए जो उसकी मां के साथ हुईं।'

ईशा ने 2012 में भरत से शादी की

आपको बता दें कि ईशा देओल ने 29 जून 2012 को भरत से शादी की थी। यह शादी मुंबई के इस्कॉन मंदिर में बेहद सादगी से की गई थी। शादी के पांच साल बाद ये कपल एक बेटी राध्या के माता-पिता बने और फिर साल 2019 में ईशा ने अपनी दूसरी बेटी मिराया तख्तानी को जन्म दिया। ये स्टार कपल अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते नजर आता है। हालाँकि, इस बार भरत ईशा देओल के जन्मदिन समारोह से गायब थे और वह 2023 में हेमा मालिनी के जन्मदिन से भी गायब थे। तलाक की खबर की आधिकारिक पुष्टि अभी भी बाकी है। लेकिन इन अफवाहों ने ऑनलाइन एक नई बहस जरूर छेड़ दी है।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood: बाढ़ त्रासदी के 13वें दिन मनाया गया National Mourning Day, 1340 से अधिक मृतकों को श्रद्धांजलि

Iran करेगा Strait of Hormuz के बाहर नो-एंट्री जोन घोषित, जहाजों पर रखी जाएगी नजर

Radhika Apte Birthday: Rangmanch से OTT तक का सफर, जानें Radhika Apte की दमदार Acting Journey

Aja Ekadashi 2026: अजा एकादशी आज, जानिए Muhurat, पूजन विधि और व्रत का महत्व