धर्मेंद्र प्रधान, अश्विनी वैष्णव, नारायण राणे... राज्यसभा से रिटायर हो रहे दिग्गजों को लेकर क्या है BJP का प्लान?

By अंकित सिंह | Jan 05, 2024

भाजपा के कई वरिष्ठ नेता 2024 में राज्यसभा से सेवानिवृत्त होने वाले हैं। कुछ प्रमुख और शक्तिशाली नेताओं को पार्टी पहले ही लगातार दो बार राज्यसभा भेज चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही अगस्त में सुझाव दे चुके हैं कि राज्यसभा नेताओं को लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई वरिष्ठ मंत्रियों का कार्यकाल अप्रैल में खत्म हो रहा है। अप्रैल में समाप्त होने वाले कार्यकाल वाले भाजपा के राज्यसभा सदस्यों में अनिल अग्रवाल, अनिल बलूनी, अशोक वाजपेयी, अनिल जैन, प्रकाश जावड़ेकर, कांता कर्दम, सुशील मोदी, समीर ओरांव, सकलदीप राजभर, जीवीएल नरसिम्हा राव, अजय प्रताप सिंह, कैलाश सोनी, विजयपाल सिंह तोमर, डीपी वत्स और हरनाथ सिंह यादव भी शामिल हैं। 

रिपोर्ट के मुताबिक, बैठक के एजेंडे में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी और 'विकासित भारत संकल्प यात्रा' की समीक्षा शामिल हो सकती है। साथ ही 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम और 25 जनवरी से शुरू होने वाले राम लला दर्शन अभियान की तैयारियों पर भी चर्चा होगी। प्रदेश प्रभारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव संभव है। भाजपा के राज्यसभा सांसदों में महाराष्ट्र से प्रकाश जावड़ेकर, पीयूष गोयल और नारायण राणे, ओडिशा से धर्मेंद प्रधान, गुजरात से मनसुख मांडविया, हिमाचल प्रदेश से भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, उत्तर प्रदेश से दर्शन सिंह, अनिल जैन, डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, डॉ. दिनेश शर्मा, कांता कर्दम, नीरज शेखर और सुरेंद्र सिंह नागर, छत्तीसगढ़ से सरोज पांडेय, केरल से वी. मुरलीधरन, बिहार से राकेश सिन्हा और सुशील कुमार मोदी, जम्मू-कश्मीर से गुलाम अली, राजस्थान से अश्विनी वैष्णव, असम से भुवनेश्वर कालिता, सर्बानंद सोनोवाल, मध्य प्रदेश से ज्योतिदारित्य सिंधिया और सुमेर सिहं सोलंकी और त्रिपुरा से बिप्लब कुमार देब का नाम लोकसभा चुनावों के संभावित उम्मीदवारों की सूची में बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: राकांपा विधायक के भगवान राम संबंधी बयान पर विवाद, भाजपा ने की प्राथमिकी दर्ज करने की मांग

इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और पूर्व सांसद सैयद जफर इस्लाम का नाम भी लोकसभा के संभावित उम्मीदवारों में बताया जा रहा है। इसके अलावा यह भी चर्चा है कि महाराष्ट्र में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए कुछ विधायकों को भी लोकसभा चुनाव लड़ने का अवसर दिया जा सकता है। एक उपराज्यपाल का भी लोकसभा चुनाव लड़ना तय बताया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Monsoon Special Recipe: कम तेल में बनकर तैयार हो जाएगा ये Poha Cutlet, दिन की शुरुआत करने के लिए है बेस्ट

Modi Cabinet ने लिये सुपर फैसले! Aviation Sector को मिली दस हजार करोड़ की राहत, NCR से पुराने ट्रक-बस हटेंगे, Bihar, Telangana, MP और Odisha को मिली हाईवे की सौगात

एक बिहारी सब पे भारी..., IPL 2026 के फाइनल के बाद विराट कोहली ने वैभव सूर्यवंशी से क्या कहा? देखें Video

Andhra Pradesh में CM Naidu का Yogandhra-2026 मिशन, 1 करोड़ लोगों को योग से जोड़ने का बड़ा लक्ष्य