धर्मेंद्र प्रधान का दावा, गरीबों को डेढ़ करोड़ एलपीजी सिलेंडर नि:शुल्क दिए गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2020

नयी दिल्ली। सरकार ने लॉकडाउन के दौरान गरीबों को 1.5 करोड़ रसोई गैस सिलेंडर (एलपीजी) मुफ्त दिए हैं। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बृहस्पतिवार को कहा कि बंद के दौरान गरीबों को राहत के उपाय के तहत पिछले दो सप्ताह में डेढ़ करोड़ एलपीजी सिलेंडर दिए गए हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (पीएमजीकेवाई के तहत केंद्र ने कई राहत उपायों की घोषणा की थी। इनमें एक उपाय प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के तहत आठ करोड़ लाभार्थियों को अप्रैल से जून के दौरान 14.2 किलोग्राम के तीन रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त उपलब्ध कराना है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस योजना के सुचारू क्रियान्वयन के लिए पेट्रोलियम विपणन कंपनियां सिलेंडर के खुदरा बिक्री मूल्य के बराबर राशि अग्रिम में लाभार्थियों के खातों में डाल रही हैं। लाभार्थी इस राशि का इस्तेमाल एलपीजी सिलेंडर ले सकेंगे। इस योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक में प्रधान ने कहा कि पीएमयूवाई के लाभार्थियों कोअब तक 1.51 करोड़ से अधिक एलपीजी सिलेंडर मुफ्त दिए गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन: 167 वर्षों में रेलवे ने पहली बार अपने स्थापना दिवस पर यात्रियों की सेवा नहीं की

प्रमुख खबरें

24 घंटे में... PM मोदी की तस्वीर से जुड़ा क्या है मामला, जिसपर सौरव दास-अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका को हाईकोर्ट से मिला नोटिस

Switzerland-Delhi Flight: नशे में धुत्त पाया गया एयर इंडिया का को-पायलट, ड्यूटी से हटाकर भेजा भारत

यकीन नहीं हो रहा, Mushtaq Khan को याद कर भावुक हुए Rajpal Yadav

Vishwakhabram: Italy की संसद में Women Politicians ने Mini Skirts पहन कर जताया विरोध, दुनिया हैरानी से देखती रह गयी