राहुल गांधी पर जमकर बरसे धर्मेंद्र प्रधान, संवेदनशील मुद्दे पर सस्ती राजनीति करने का लगाया आरोप

By अंकित सिंह | Jul 15, 2025

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को ओडिशा के बालासोर में 20 वर्षीय छात्र की मौत पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी की कड़ी आलोचना की। प्रधान ने गांधी पर एक संवेदनशील मुद्दे पर सस्ती राजनीति करने का आरोप लगाया और उनसे माफ़ी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है, लेकिन कांग्रेस इसका इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए कर रही है। उन्होंने गांधी पर तुच्छ मानसिकता का आरोप लगाया।

भाजपा नेता ने दावा किया कि इस घटना पर ओडिशा सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। मगर, यह समय सस्ती राजनीति का नहीं, बल्कि पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने का है। राहुल गांधी को अपने इस गैर-ज़िम्मेदाराना बयान के लिए पीड़ित परिवार से तुरंत माफी मांगनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Balasore Student Self Immolation Case | ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने परिजनों के लिए 20 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की

इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ओडिशा के बालासोर में आत्मदाह करने वाली छात्रा की मौत के बाद मंगलवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘‘सिस्टम’’ ने इस लड़की की हत्या की है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस विषय पर चुप्पी नहीं साधनी चाहिए, बल्कि जवाब देना चाहिए। एक शिक्षक द्वारा कथित तौर पर ‘‘यौन उत्पीड़न’’ किए जाने के मामले में न्याय न मिलने पर आत्मदाह करने वाली छात्रा ने तीन दिन तक जिंदगी और मौत से लड़ने के बाद भुवनेश्वर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सोमवार रात दम तोड़ दिया। 

प्रमुख खबरें

France का भारतीयों को तोहफा, Airport Transit Visa खत्म, Europe की यात्रा हुई और आसान

IT सेक्टर पर संकट? Infosys ने घटाया Revenue Growth अनुमान, निवेशकों की बढ़ी टेंशन

CSK vs MI: धोनी की वापसी का इंतजार और बढ़ा, Wankhede में फैन्स को फिर मिली निराशा

Bikaji के नमकीन किंग Shiv Ratan Agarwal नहीं रहे, Chennai में ली अंतिम सांस; शोक की लहर