Dharmendra Pradhan Birthday: मोदी सरकार के दिग्गज मंत्री हैं धर्मेंद्र प्रधान, आज मना रहे 55वां जन्मदिन

By अनन्या मिश्रा | Jun 26, 2024

आज यानी की 26 जून को केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह भारतीय राजनीति की एक प्रमुख और प्रभावशाली नेता हैं। इसके अलावा वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वर्तमान समय में धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। इसके अलावा उन्होंने कई राजनीतिक सफर में कई अहम पदों पर कार्य किया है। इसके साथ ही उन्होंने समाज के विभिन्न मुद्दों पर अपनी आवाज उठाई है। आइए जानते हैं उनके बर्थडे के मौके पर केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

ओडिशा के अंगुल जिले में 26 जून 1969 को धर्मेंद्र प्रधान का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम देबेंद्र प्रधान था, जोकि एक फेमस राजनीतिज्ञ थे और केंद्रीय मंत्री के तौर पर कार्य कर चुके थे। ऐसे में धर्मेंद्र प्रधान की परवरिश राजनीतिक और सामाजिक रूप से सक्रिय परिवार में हुआ। राजनीतिक परिवार से जुड़े होने की वजह से धर्मेंद्र प्रधान को बचपन से समाज सेवा और राजनीति के प्रति रुचि विकसित करने का मौका मिला। उन्होंने अपनी शुरूआती शिक्षा ओडिशा में पूरी की। वहीं भुवनेश्वर के उत्कल विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके साथ ही उन्होंने समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की।

राजनीति में एंट्री

धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पिता के नेतृत्व में राजनीति में कदम रखा और उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत भारतीय जनता युवा मोर्चा से अपने संगठनात्मक कौशल और नेतृत्व क्षमता के लिए पहचाने गए। युवा मोर्चा ने उनके नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण आंदोलनों और अभियानों को सफलतापूर्वक संचालित किया। 

फिर साल 2004 में धर्मेंद्र प्रधान ने लोकसभा चुनाव जीता और देवगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से सांसद बने। फिर साल 2012 में उनको राज्यसभा सदस्य के रूप में चुना गया। उन्होंने बतौर सांसद अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए।

साल 2014 में जब केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनीं, तो धर्मेंद्र प्रधान ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री के तौर पर पदभार संभाला। इस पद पर रहते हुए उन्होंने देश की ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ाने के लिए कई अहम योजनाएं और नीतियां लागू की। 

फिर साल 2019 में धर्मेंद्र प्रधान को केंद्रीय मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया और उन्हें शिक्षा और कौशल विकास व उद्यमिता मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई। केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद पर रहते हुए उन्होंने भारतीय शिक्षा प्रणाली में सुधार और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए कई अहम कदम उठाए।

बता दें कि धर्मेंद्र प्रधान सिर्फ राजनेता ही नहीं बल्कि एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। उन्होंने समाज के पिछड़े और कमजोर वर्ग के कल्याण के लिए कई योजनाओं को लागू किया और वह हमेशा से समाजसेवा में सक्रिय रहे।

प्रमुख खबरें

Indias Got Latent विवाद पर Samay Raina ने तोड़ी चुप्पी, Ranveer Allahbadia पर साधा निशाना

ईरान के Ceasefire प्लान को ओमान से बड़ा झटका, Hormuz Strait पर Toll Tax लगाने से किया इनकार

Top 10 Breaking News 8 April 2026 | Iran-US Ceasefire | Irans Mojtaba Khamenei Orders Military | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

US-Iran war: यूएई ने मिसाइलों का नया जत्था रोका, युद्धविराम के बाद पहली बार जहाज होर्मुज से गुजरे