Dharmendra ने किया खुलासा, Guddi के सेट पर उन्हें देखते ही सोफे के पीछे छिप जाती थीं Jaya Bachchan

By एकता | Jul 06, 2023

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक करण जौहर की आगामी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' अपनी स्टारकास्ट को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म में बी-टाउन के दिग्गज कलाकारों धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी को लिया गया है। तीनों की मौजूदगी ने फिल्म को और भी ख़ास बना दिया है। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की चर्चा के बीच अभिनेता धर्मेंद्र ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने फिल्म 'गुड्डी' की अपनी को-स्टार और मशहूर अभिनेत्री जया बच्चन के साथ फिर से काम करने पर बातचीत की है। इस दौरान अभिनेता ने जया के बारे में एक खुलासा भी किया, जो चर्चा का विषय बन गया है।

अभिनेता ने कहा, 'मुझे अभी भी शोले की शूटिंग के दौरान बिताए गए मजेदार पल याद हैं। उन दिनों शूटिंग में मजा आता था और आउटडोर शेड्यूल पिकनिक की तरह होता था।' धर्मेंद्र ने बताया कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग का अनुभव काफी हद तक पहले की शूटिंग जैसा था। फिल्म की शूटिंग के दौरान स्टारकास्ट उन्हें एक बड़ी परिवार की तरह महसूस हुई।

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया