‘वीरू’ के अंदाज में धर्मेंद्र ने हेमामालिनी के लिये मांगे वोट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 15, 2019

मथुरा। मथुरा से भाजपा प्रत्याशी और फिल्म अभिनेत्री हेमामालिनी के लिए रविवार को उनके पति व अभिनेता धर्मेंद्र ने यहां जमकर प्रचार किया और कई जनसभओं में उनके लिये फिल्म शोले के ‘वीरू’ के अंदाज में वोट मांगे।  धर्मेंद्र ने अपने पुराने अंदाज में मतदाताओं से हेमामालिनी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने जाट बहुल आबादी वाले इलाकों में तीन सभाएं संबोधित कीं। उन्होंने प्रचार की शुरुआत गोवर्धन क्षेत्र में खूंटैल (जाटों की एक उपजाति) पट्टी के कस्बे सौंख से की। उन्होंने फिल्म शोले के वीरू के अंदाज में हेमामालिनी के लिए जनता से वोट मांगे।

इसे भी पढ़ें: किसानों, दलितों और आदिवासियों से भेदभाव करती है मोदी सरकार: मायावती

खुद को भी एक किसान के रूप में पेश करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘वो गांव का धर्मेंद्र सिंह देओल ही था जिसने मुझे आप सब का प्यारा धर्मेंद्र बनाया। फिल्मी दुनिया में प्रसिद्ध कराया। मुझ जैसे गांव के सीधे-साधे किसान को आप सबने बहुत प्यार दिया। मैं चाहता हूं कि यही प्यार अपनी सांसद को भी दें। उन्हें भारी मतों से जिताएं।’

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश