कांग्रेस सांसद Dhiraj Prasad Sahu धनशोधन के मामले में लगातार दूसरे दिन ED के सामने हुए पेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2024

रांची। झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू धनशोधन के एक मामले में रविवार को लगातार दूसरे दिन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पूछताछ के लिए पेश हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। साहू अपराह्न करीब तीन बजे रांची स्थित ईडी के कार्यालय में दाखिल हुए। ईडी के अधिकारियों ने कथित भूमि धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन के मामले में शनिवार को साहू से करीब 11 घंटे तक पूछताछ की थी। इसी मामले में एजेंसी ने हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था।

इसे भी पढ़ें: दो दिन के अंतराल के बाद Chhattisgarh में राहुल गांधी ने फिर से शुरू की Bharat Jodo Nyay Yatra

अधिकारियों के अनुसार ईडी के अधिकारियों को दक्षिणी दिल्ली में झारखंड सरकार द्वारा पट्टे पर दी गई संपत्ति से कार की चाबी मिली और वहां छापेमारी पूरी होने के बाद वे वाहन को अपने साथ ले गए। साहू ने शनिवार रात पूछताछ के बाद पत्रकारों को बताया कि पूछताछ जब्त लग्जरी वाहन से संबंधित थी। उन्होंने कहा, ‘‘ज्यादा कुछ नहीं है... जब्त गाड़ी पूर्व मुख्यमंत्री की नहीं है और किसी और की है... जांच जारी है।’’ कांग्रेस सांसद पिछले साल दिसंबर में तब चर्चा में आए थे जब आयकर विभाग ने उनके परिवार से संबंधित ओडिशा स्थित बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड के परिसरों पर छापेमारी के दौरान 351.8 करोड़ रुपये नकद जब्त किए थे।

प्रमुख खबरें

ISRO Privatization की खबरों पर विराम: V Narayanan ने कर्मचारियों को दिया भरोसा, बताया क्या है भविष्य का Space Plan

Uttar Pradesh समेत 5 States Assembly Elections की तारीखों को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

बच्चों के हायर स्टडीज़ के लिए घर छोड़ने पर Farah Khan हुईं भावुक, Deepika Padukone ने उफ़! लिखकर व्यक्त किया दर्द

Neem Karoli Baba का आध्यात्मिक प्रभाव: Kainchi Dham के अलावा प्रसिद्ध हैं ये 4 Hanuman Temple