राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर स्वच्छकारो को धीरेन्द्र सिंह ने किया सम्मानित

By प्रेस विज्ञप्ति | Jan 22, 2024

जेवर।आज राम जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक और धार्मिक अवसर पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह जी ने विधान सभा के विभिन्न क्षेत्रों में राम यात्रा और राम गोष्टी का आयोजन करवाया। उन्होंने राम भक्तों के साथ जेवर व रबूपुरा में लाइव टीवी पर राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान को देखा और उसमें शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें: 'राम राज्य की हुई शुरुआत', Ayodhya में बोले Yogi Adityanath- मंदिर वहीं बनाया है, 500 सालों का संघर्ष पूरा

धीरेन्द्र सिंह जी ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर स्वच्छकारों को शाल भेंट कर सम्मानित किया, उन्होंने क्षेत्र के मंदिरों के चारों ओर और गलियों को साफ रखा। उनका योगदान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा है और राम राज्य की नींव है, उन्होंने स्वच्छकारों को राम भक्तों का अभिन्न अंग बताया और उनके प्रति सम्मान और सहानुभूति व्यक्त की। धीरेन्द्र सिंह जी ने कहा कि राम नाम ही शक्ति है, राम नाम ही शांति है, राम नाम ही भक्ति है।

इसे भी पढ़ें: Pran Pratishtha समारोह से पहले Ayodhya हुआ छावनी में तब्दील, 13 हजार जवान रख रहे नजर

धीरेन्द्र सिंह जी ने राम मंदिर के निर्माण के लिए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, विश्व हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, शिव सेना, बजरंग दल, अखिल भारतीय संत समिति, अखिल भारतीय आचार्य सभा, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, अयोध्या संत समिति, अयोध्या महापंचायत, अयोध्या वासियों, राम भक्तो को राम मंदिर के निर्माण में अपना सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि वे आगे भी राम भक्ति के साथ राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देते रहेंगे। धीरेंद्र सिंह जी ने अंत में राम लला की कृपा से अपने क्षेत्र के विकास और समृद्धि की कामना की।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा