डीएचएल सप्लाई चेन अगले पांच वर्षों में भारत में 4,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2022

मुंबई। डीएचएल सप्लाई चेन अगले पांच वर्षों में भारत में अपनी भंडारण क्षमता, कार्यबल आदि का विस्तार करने के लिए 50 करोड़ यूरो (लगभग 4,000 करोड़ रुपये) का निवेश करेगी। कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि इस विस्तार के अलावा, डीएचएल की वर्ष 2026 तक अपनी कुल क्षमता को बढ़ाकर लगभग 2.2 करोड़ वर्गफुट करने के लिए अपने मौजूदा पोर्टफोलियो में 1.2 करोड़ वर्ग फुट गोदाम स्थल जोड़ने की योजना है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका ने बाढ़ प्रभावित पाकिस्तान में 10 मानवीय सहायता मिशन भेजे : पेंटागन

कंपनी ने कहा कि उसकी 2026 तक भारत में अपने कर्मचारियों की संख्या को दोगुना करके लगभग 25,000 तक पहुंचाने की योजना है। इसके अलावा यह 2025 तक अपने पूरे अंतर-शहरी बेड़े को हरित परिवहन में बदल देगी। डीएचएल सप्लाई चेन के एशिया प्रशांत क्षेत्र के लिए मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) टेरी रयान ने कहा, हम भारत में दीर्घकालिक दृष्टिकोण रखते हैं क्योंकि यहां पर व्यवसायों के पास आशावादी होने की अनेक वजह है। डीएचएल सप्लाई चेन, जर्मनी के डीपीडीएचएल समूह का एक हिस्सा है।

प्रमुख खबरें

Delhi में Onion Price हुआ दोगुना, महाराष्ट्र में बारिश से थोक भाव 50 रुपये प्रति किलो पहुंचे

Himachal में बागवान न खरीदें नकली PGR, मंत्री Jagat Singh Negi ने दी सलाह

नई फीस लगेगी...गद्दारी करने वाले बांग्लादेश को भारत ने दिया सबसे बड़ा झटका

भारत को सबसे खतरनाक मशीन देने वाला है रूस, हिले कई देश!