धोनी और जडेजा ने दबाव का बखूबी सामना किया, कुछ भी हो सकता था: बोल्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2019

मैनचेस्टर। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने कहा कि रविंद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी ने सेमीफाइनल में उनकी टीम को चिंता में डाल दिया था क्योंकि दोनों ने दबाव का बखूबी सामना किया। बोल्ट ने कहा, ‘‘उन्होंने दबाव का अच्छी तरह सामना किया और धोनी और जडेजा क्रीज पर हों तो कुछ भी हो सकता है। शुक्र है कि हम जीत गए।"

विराट कोहली और जडेजा का विकेट लेने वाले इस तेज गेंदबाज ने कहा कि नयी गेंद से जो दहशत उनकी टीम ने पैदा की, उसका वह पूरा मजा ले रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘नयी गेंद से दहशत पैदा हो गई थी। यह शानदार शुरूआत थी और बहुत मजा आया। हम काफी रोमांचित हैं कि लाडर्स पर विश्व कप फाइनल खेल रहे हैं।’’

प्रमुख खबरें

DRI ने Delhi में पकड़ी 22 किग्रा Cocaine, विदेशी महिला फर्जी राजनयिक बनकर कर रही थी तस्करी

Ola Electric डीलर नेटवर्क और उत्पादन बढ़ाकर दिसंबर तक 25000 Vehicles तैयार करेगी

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना