धोनी के धुरंधरों और रोहित के रणबांकुरों के बीच दिलचस्प रहेगी जंग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2019

मुंबई। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के शानदार फार्म के दम पर आत्मविश्वास से ओतप्रोत चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के मैच में बुधवार को मुंबई इंडियंस से खेलेगी जो टूर्नामेंट की सबसे कामयाब दो टीमों के बीच मौजूदा सत्र का पहला मुकाबला दिलचस्प रहेगा। तीन बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स लगातार तीन जीत दर्ज करके अंकतालिका में शीर्ष पर है । दूसरी ओर मुंबई ने तीन में से दो मैच हारे और एक जीता। 

मेजबान के पास वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अलजारी जोसेफ या हरफनमौला बेन कटिंग को खराब फार्म से जूझ रहे लसिथ मलिंगा की जगह उतारने का मौका है। स्पिन विभाग में मुंबई की टीम पीछे है क्योंकि चेन्नई के पास हरभजन जैसा अनुभवी स्पिनर है। उनके अलावा दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर और रविंद्र जडेजा भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किस एक्शन की तैयारी में हैं राहुल गांधी? कैसे हटाएं जा सकते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त, जानिए धारा 16 का कानूनी कवच

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?