Dhoni ने तोड़ा दो साल का मौन! Team India की जीत पर Gautam Gambhir से बोले- 'कोच साहब, हंसते हुए अच्छे लगते हो!

By रेनू तिवारी | Mar 09, 2026

रविवार की रात नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इतिहास रचा गया। भारत ने न्यूज़ीलैंड को हराकर तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन इस जीत का जश्न तब और दोगुना हो गया जब भारतीय क्रिकेट के सबसे शांत और महान पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने लगभग दो साल बाद सोशल मीडिया पर वापसी की। धोनी ने न केवल टीम इंडिया को बधाई दी, बल्कि मुख्य कोच गौतम गंभीर के 'गंभीर' अंदाज पर मजेदार टिप्पणी भी की।

 भारत की विश्व विजय पर दो साल बाद टूटी धोनी की चुप्पी

फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से रौंदकर तीसरी बार खिताब जीता और ऐसा करने वाली पहली टीम बनी। उन्होंने मुख्य कोच के अधिकतर गंभीर अंदाज में रहने का जिक्र करते हुए मजाक में कहा, ‘‘कोच साहब आपकी मुस्कान बहुत अच्छी लग रही है। मुस्कुराहट के साथ जज्बा शानदार है, बहुत अच्छा किया। दोस्तों मजे करो...बुमराह के बारे में कुछ नहीं लिखूं तो ही अच्छा है। चैंपियन गेंदबाज।’’ रविवार रात सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों संजू सैमसन, इशान किशन और अभिषेक शर्मा ने अर्धशतक जड़कर भारत को पांच विकेट पर 255 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाया। इसके बाद बुमराह ने 15 रन देकर चार विकेट चटकाए जबकि अक्षर पटेल ने भी तीन विकेट हासिल करके भारत को आसान जीत दिलाने में मदद की। धोनी भारत के पहले टी20 विश्व कप विजेता कप्तान हैं। उनकी अगुआई में भारत ने 2007 में पहला टूर्नामेंट जीता था।इसके बाद रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने 2024 में दूसरा खिताब जीता। रोहित भी रविवार को फाइनल के लिए स्टेडियम में मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

मेरा घर टूट रहा है... गोविंदा-कोमल रानी की चर्चा के बीच Sunita का छलका दर्द

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब