धोनी के फैंस के लिए खुशखबरी! चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आगे भी आईपीएल खेलते रहेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 01, 2020

अबुधाबी। महेंद्र सिंह धोनी अगले साल भी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलते हुए नजर आएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स रविवार को वर्तमान सत्र में जब अपना अंतिम लीग मैच खेलने के लिये उतरा तो भारत के विश्व कप विजेता कप्तान ने स्पष्ट किया कि यह उनका इस फ्रेंचाइजी की तरफ से आखिरी मैच नहीं है। धोनी ने यह बयान देकर टॉस को अपने असंख्य समर्थकों के लिये यादगार बना दिया। उन्होंने पुष्टि की कि वह अगले साल भी चेन्नई की अगुवाई करेंगे।

इसे भी पढ़ें: जानें विराट कोहली को IPL में सात बार आउट करने पर क्या बोले संदीप शर्मा ?

धोनी ने भारत की तरफ से आखिरी मैच पिछले साल वनडे विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल के रूप में खेला था। चेन्नई के लिये यह सत्र बेहद निराशाजनक रहा। तीन बार की चैंपियन टीम पहली बार इस टूर्नामेंट के प्लेआफ में पहुंचने में नाकाम रही। अगले साल आइ्रपीएल अप्रैल – मई में आयोजित किया जाएगा लेकिन विश्व में कोविड-19 की परिस्थितियों को देखते हुए इसकी तिथियों में बदलाव किया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर