धोनी से तुलना किए जाने पर पंत ने कहा, 'खुद का बनाना चाहता हूँ नाम'

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2021

नयी दिल्ली। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी से तुलना से खुश हैं लेकिन उन्होंने गुरुवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला में अहम भूमिका निभाने के बाद वह खेल में अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं। पंत की अक्सर दो बार के विश्व विजेता कप्तान धोनी से तुलना की जाती रही है। धोनी ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। ब्रिसबेन में चौथे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में नाबाद 89 रन की मैच विजेता पारी खेलने वाले पंत ने ऑस्ट्रेलिया से यहां पहुंचने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘जब आपकी तुलना धोनी जैसे खिलाड़ी से की जाती है तो बहुत अच्छा लगता है और आप मेरी तुलना उनसे करते हैं।’’

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर