धोनी ने पत्नी साक्षी का फोन छीनकर काट दिया ऋषभ पंत का फोन, क्या था कारण? यहां देखे वीडियो

By निधि अविनाश | Jul 27, 2022

टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत काफी मजाकिया किस्म के है और उन्हें हर वक्त मस्ती मजाक करना काफी पसंद है। इस दौरान वह वेस्टइंडीज दौरे पर है और काफी मस्ती के मूड में नजर आ रहे है। ऋषभ पंत ने मस्ती में कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव के साथ पूर्व कप्तान  महेंद्र सिंह धोनी से लाइव चैट पर बात की। अपने होटल रूम से पंत ने सबसे पहले रोहित और सूर्यकुमार को इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो कॉल किया और तीनों बात कर ही रहे थे कि पंत ने तुरंत धोनी की पत्नी साक्षी धोनी को फोन कर दिया।

साक्षी ने फोन उठाया और बात करने लगी और इसी बीच कैमरा धोनी की तरफ घुमा दिया। धोनी ने पहले तो कैमरे पर हाथ लगाया लेकिन थोड़ी देर बाद ही वह भी लाइव चैट पर आ गए। धोनी को कॉल पर देख पंत ने कहा कि भैया को थोड़ी देर लाइव पर रखो। पंत की यह बात सुन धोनी ने तुरंत फोन छीन लिया और फोन काट दिया। जैसे ही फोन कटा वैसे ही ऋषभ पंत, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव हंसने लगे। पंत की इस मस्ती से परेशान होकर रोहित को भी कहना पड़ा 'मत कर यार ऋषभ.'। जानकारी के लिए बता दें कि टीम इंडिया 29 जुलाई से वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पांच मैचों टी-20 सीरीज़ खेलेगी।

प्रमुख खबरें

क्या सच में इमरान खान की मौत हो गई? PTI बोली- 20 लाख लोग तैयार रहे

Shaurya Path: Kargil War के दौरान क्या America ने सचमुच India के GPS Signals Degradation कर धोखा दिया था?

Kerala Drug Row: कासरगोड ड्रग्स मामले में VD Satheesan पर CPI(M) का बड़ा हमला, बताया गंभीर Drug Connection

Health Tips: Digital Age में ब्रेन स्ट्रोक का नया लक्षण Dystextia, मोबाइल पर गलत मैसेज भेजना हो सकता है Stroke का संकेत