DHOOM 4 में सलमान खान की एंट्री, फाइनल हुई पूरी स्टारकास्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2018

यशराज फिल्म के बैनर की सुपरहिट फ्रैंचाइजी फिल्म धूम 4 एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। गलियारों में खबर है जॉन अब्राहम, ऋतिक रोशन और आमिर खान के बाद अब धूम 4 के में सलमान खान की एंट्री होने जा रही है। जी हां, खबर है कि सलमान ने फिल्म के लिए हामी भर दी है। इतना ही नहीं.. बल्कि फिल्म में सलमान के साथ रणवीर सिंह भी दिख सकते हैं। कोई शक नहीं कि यह पहली तीन फिल्मों से ज्यादा बड़ी होने वाली है।  

फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा ने फिल्म की कास्ट पहले ही फाइनल कर ली है.. और जल्द ही वो इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर देंगे। इस प्रोजेक्ट को लेकर सलमान और आदित्य चोपड़ा के बीच एक साल से बात हो रही है। फिल्म 2020 में रिलीज हो सकती है।  

रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान और रणवीर सिंह इस फ‍िल्‍म की शूटिंग अगले साल की शुरुआत में करेंगे। फ‍िल्‍म का अध‍िकांश हिस्‍सा दुबई में शूट किया जाएगा। रेस 4 के निर्देशक भी विजय कृष्णा आचर्या ही होंगे। यहां तक की फिल्म के लिए सलमान खान का लुक भी फाइनल किया जा चुका है। जाहिर है फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी बेसब्री है। 

प्रमुख खबरें

भारत के खिलाफ शिकायत करने संयुक्त राष्ट्र पहुंचा पाकिस्तान, कर डाली इतनी सारी शिकायतें

झारखंड और भाजपा का दिल का नाता, PM Modi बोले- कांग्रेस और जेएमएम में लूट तथा भ्रष्टाचार करने की चल रही रेस

Andhra Pradesh Assembly Elections : अपना अस्तित्व बचाने के लिए संघर्ष कर रहे धर्मावरम के बुनकरों को नई सरकार से है काफी उम्मीद

Araria Lok Sabha Seat: लगातार दूसरी बार खिलेगा कमल या रंग लाएगा राजद का MY समीकरण