Neeraj Chopra League 2025 final: आज एक्शन में होंगे नीरज चोपड़ा, जानें कब और कहां फ्री में देखें इवेंट?

By Kusum | Aug 28, 2025

भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा एक बार फिर डायमंड लीग फाइनल 2025 में जीत हासिल करने के इरादे से उतरेंगे। बता दें कि, ये मुकाबला स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख शहर के लेट्जिग्रुंड स्टेडियम में होगा। ये वही जगह जहां नीरज ने तीन साल पहले अपना पहला डायमंड लीग खिताब जीता था। 

वहीं मई में उन्होंने दोहार में 90.23 मीटर का थ्रो कर 90 मीटर की दीवार तोड़ी, हालांकि वह वेबर से पीछे रहे। जून में उन्होंने पेरिस में 88.16 मीटर के प्रयास के साथ बाजी मारी और साबित किया कि वह खिताब के प्रबल दावेदार हैं। 

नीरज चोपड़ा का मुकाबला कब है?

नीरज चोपड़ा का मुकाबला गुरुवार, 28 अगस्त 2025 को भारतीय समयानुसार रात 11.15 बजे है। 

कहां देखें डायमंड लीग का फाइनल मैच का लाइव?

डायमंड लीग का यूट्यूब और फेसबुक पेज पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी। भारत में ये मुकाबला किसी टीवी चैनल पर प्रसारित नहीं किया जाएगा। 

रोमांच से भरपूर रहेगा फिनाले

नीरज के अलावा डायमंड लीग के फाइनल में एंड्रियन मार्डारे, गत चैंपियन पीटर्स, ओलंपिक चैंपियन वालकॉट, जूलियस येगो और मेजबान स्विट्जरलैंड के साइमन वीलैंड भी शामिल हैं। इस बार 7 खिलाड़ियों की लाइन अप में दुनिया के टॉप-10 भाला फेंक खिलाड़ियों में से 6 शामिल हैं, तो मुकाबला बहुत ही रोमांचक होगा। 

प्रमुख खबरें

विरोध प्रदर्शन करें पर ना हो सीमाओं का अतिक्रमण

Mirabai Chanu एशियाई खेलों की चुनौती के लिए तैयार, पदक जीतने के बाद ही मणिपुर जाएंगी

विकसित भारत की राह में जर्जर शिक्षा व्यवस्था सबसे बड़ा सवाल

₹1,999 में CMF Buds Neo की सेल शुरू: 52 Hours Battery और ANC फीचर्स के साथ मार्केट में दी दस्तक