पश्चिम बंगाल के कमरहाटी क्षेत्र में डायरिया का प्रकोप, 78 अस्पताल में भर्ती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के कमरहाटी इलाके में डायरिया के लक्षणों के साथ पांच बच्चों समेत 78 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दो बुजुर्ग रोगियों की भी इसी तरह के लक्षणों से मृत्यु हो गई, लेकिन उप स्वास्थ्य सचिव, अजय चक्रवर्ती ने कहा कि उनकी मृत्यु गुर्दे की विफलता के कारण हुई, न कि डायरिया के प्रकोप के कारण। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि कॉलेज ऑफ मेडिसिन और सगोर दत्ता अस्पताल में भर्ती 78 में से छह मरीजों की हालत बहुत गंभीर है।

इसे भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा में नमाज के कमरे पर बवाल, हनुमान चालीसा करने बैठे बीजेपी विधायक, जनहित याचिका दायर

कमरहाटी नगर पालिका के वार्ड एक, दो, तीन, चार और पांच के ज्यादातर मरीजों में डायरिया के लक्षण पाए गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संपर्क करने पर कमरहाटी नगर पालिका के समन्वयक गोपाल साहा ने बताया कि लोगों को पानी उबालकर पीने को कहा गया है।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Congress चीफ Govind Singh Dotasra बोले, विपक्ष के सवालों से बच रहे CM भजनलाल

युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगा 1857 Shaheed Smarak, Amit Shah ने Ambala में किया नमन

Adani Ports का यूरोप में विस्तार, 2.56 अरब यूरो में Evos BV की 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी

देश-दुनिया की बड़ी खबरें: UGC नियमों की समीक्षा, शेयर बाजार में तेजी और रोनाल्डो का संन्यास