'तानाशाही लंबे समय तक नहीं चलती, हमारे देश को लेना चाहिए सबक', बांग्लादेश मुद्दे पर बोलीं महबूबा मुफ्ती

By अंकित सिंह | Aug 07, 2024

बांग्लादेश मुद्दे पर पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में जो कुछ हुआ और हो रहा है, मुझे लगता है कि हमारे देश को उससे सबक लेना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि जब आपके पास एक बड़ी युवा आबादी होती है और आप उन्हें नजरअंदाज करने की कोशिश करते हैं- जब उन पर महंगाई और बेरोजगारी की मार पड़ती है, तो इस तरह की स्थितियां पैदा होती हैं। उन्होंने कहा कि आरक्षण कमजोर वर्ग के लिए अच्छा है, लेकिन यह जनसंख्या के अनुपात में होना चाहिए। हमें यह सबक लेना चाहिए कि तानाशाही लंबे समय तक नहीं चलती। 

इसे भी पढ़ें: Bangladesh Protest: ढाका मिशन से लाए गए भारतीय उच्चायोग के 190 कर्मचारी, केवल राजनयिक बांग्लादेश में बचे शेष

इससे पहले कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा था कि बांग्लादेश में जो हो रहा है वह देश में भी हो सकता है, हालांकि सतह पर सब कुछ सामान्य लग सकता है। पूर्व केंद्रीय मंत्री शिक्षाविद मुजीबुर रहमान की किताब शिकवा-ए-हिंद: द पॉलिटिकल फ्यूचर ऑफ इंडियन मुस्लिम्स के लॉन्च के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कश्मीर में सब कुछ सामान्य दिख सकता है। यहां सब कुछ सामान्य लग सकता है। हम भले ही जीत का जश्न मना रहे हों, हालांकि कुछ लोगों का मानना ​​है कि जीत या 2024 की सफलता शायद मामूली थी, शायद अभी भी बहुत कुछ करने की जरूरत है। 

प्रमुख खबरें

BlackRock के Larry Fink की बड़ी चेतावनी, Crude Oil $150 पार, Global Recession का बढ़ा खतरा

Samsung Galaxy S26 Launch: ऊंची कीमत, पुराने फीचर्स, क्या सैमसंग फैंस को मिलेगा बड़ा झटका?

Budget 2026 पर संसद की मुहर, FM Sitharaman बोलीं- ये है Viksit Bharat का Roadmap

Varun Dhawan का खुलासा, बेटी को थी DDH बीमारी, पेरेंट्स को दी ये बड़ी वार्निंग