'इसे तानाशाही कहूं या फिर आपातकाल', ईदगाह जा रहे अखिलेश यादव काफिला रोकने पर भड़के

By अंकित सिंह | Mar 31, 2025

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को यूपी पुलिस पर ईद के मौके पर लखनऊ में उनके काफिले को रोकने का आरोप लगाया और ऐसी बैरिकेडिंग की ज़रूरत पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अपनी कार्रवाई के लिए कोई कारण नहीं बताया और योगी सरकार की आलोचना करते हुए इसे तानाशाही और आपातकाल की कार्रवाई करार दिया। उन्होंने कहा, "ईद के मौके पर इतनी बैरिकेडिंग क्यों है? पुलिस ने मुझे रोका और जब मैंने उनसे पूछा कि वे मुझे क्यों रोक रहे हैं तो उनके पास कोई जवाब नहीं था।"

इसे भी पढ़ें: 'आगरा की घटना की आड़ में सपा अपनी राजनीतिक रोटी सेंकना बंद करे', मायावती का अखिलेश यादव की पार्टी पर निशाना

आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रमुख स्थानों पर बम निरोधक दस्ते की जांच, ड्रोन निगरानी और सीसीटीवी निगरानी सहित तोड़फोड़ विरोधी उपाय भी सुनिश्चित किए जा रहे हैं। विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि ईद-उल-फितर की नमाज के दौरान ईदगाहों और मस्जिदों के पास जानवरों को सड़कों पर घूमने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उत्तर प्रदेश में सोमवार को पारंपरिक उल्‍लास के साथ ईद-उल-फ़ितर का पर्व मनाया गया। लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह में ईद-उल-फितर की नमाज अदा हुई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली की इमामत में नमाज़ अदा की और अमन एवं शान्ति के लिए विशेष दुआएं की। 

प्रमुख खबरें

CBI ने वाप्कोस के पूर्व डिप्टी चीफ इंजीनियर पंकज दुबे पर दर्ज किया नया केस

Shreyas Iyer के विकल्प की तलाश, Middle Order में संतुलन के लिए Tilak Varma पर Team India की नजर

नासा ने 4.3 अरब डॉलर की रोमन अंतरिक्ष दूरबीन की प्रक्षेपित, 16 लाख किमी का सफर शुरू

आजादी की लड़ाई का श्रेय किसी एक दल या व्यक्ति को नहीं: सीएम योगी