दम है तो बीजिंग आकर ले जाओ! अमेरिका-इजरायल की नाक के नीचे से चीन उठा ले गया ईरान का यूरेनियम?

By अभिनय आकाश | Apr 07, 2026

जब दुनिया की नजरें एक तरफ अमेरिका के रेस्क्यू ऑपरेशन पर टिकी थी। जहां F15 ईगल के पायलट को बचाने की जद्दोजहद चल रही थी। उसी वक्त बता दें कि एक ऐसा खेल हुआ जिसने पूरी दुनिया को इस समय हैरान कर दिया और यह खेल बड़े ही चुपचाप तरीके से हुआ। बिना शोर के और सीधे अमेरिका को यहां पर चैलेंज दिया गया। यानी कि चुनौती देते हुए यह खेल किया दावा यह सामने आया है कि चाइना ने ईरान में अपने विमान भेजे और उन्हीं विमानों में हथियार भी पहुंचाए गए और साथ ही साथ ईरान का जो यूरेनियम था वो भी बाहर निकाल लिया गया है। रिपोर्ट्स और चर्चाओं में यह दावा सामने आ रहा है कि चीन के कार्गो विमान ईरान पहुंचे। ऊपर से लॉजिस्टिक सपोर्ट दिख रहा था। लेकिन अंदर क्या था? यह सबसे बड़ा सवाल अब भी बना हुआ है। दावा यह सामने आया है कि इन विमानों में मिसाइल के पार्ट्स, डिफेंस इक्विपमेंट भेजा गया और वापसी में ईरान का संवेदनशील यूरेनियम साथ ले जाया गया। अब समझिए कि अगर यह सच है तो इसके पीछे का गेम क्या हो सकता है? 

इसे भी पढ़ें: ईरान का 10-पॉइंट काउंटर-प्रपोजल क्या है, होर्मुज से हिजबुल्लाह तक शामिल, ट्रंप हो गए राजी?

कुल मिलाकर कहे तो यह एक स्ट्रांग जियोपॉलिटिकल थ्योरी समेत सामने आई हैं इस पूरी स्थिति को देखकर जिसे अभी जांचा जाना बाकी है। और अगर यह दावा सही साबित होता है तो यह गेम चेंजर भी साबित होगा मिडिल ईस्ट की जंग पर। सीधे चीन जो है वह अमेरिका को चैलेंज कर रहा है। ईरान को न्यूक्लियर शील्ड मिल जाएगी और पावर बैलेंस पूरी तरह से यहां पर बदल सकता है। यानी बता दें कि यह सिर्फ एक ऑपरेशन नहीं यह ग्लोबल पावर शिफ्ट की शुरुआत हो सकती है। तो क्या वाकई चीन ने चुपचाप ईरान से यूरेनियम निकाल लिया है। अमेरिका को चकमा देकर क्या चाइना ने पूरा खेल पलट दिया है और दुनिया को एक नए टकराव की तरफ धकेल दिया है चाइना ने? फिलहाल यह सवाल बने हुए हैं और फिलहाल यह सब कुछ दावे हैं, शक है और एक बड़ा सवाल भी है। लेकिन अगर यह सच हुआ तो आने वाले जो कुछ दिन हैं यह दुनिया के नक्शे को बदल कर भी रख सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित