उद्धव ठाकरे की जीत में फतवों का रहा अहम रोल? बीजेपी की सीटें घटने पर महाराष्ट्र के मंत्री का चौंकाने वाला दावा

By अभिनय आकाश | Jun 06, 2024

महाराष्ट्र के मंत्री और एकनाथ शिंदे के वफादार दीपक केसरकर ने मुंबई की लोकसभा सीटों पर शिवसेना (यूबीटी) की जीत को लेकर बड़ा दावा किया है। केसरकर ने कहा कि फतवे ने प्रतिद्वंद्वी शिवसेना को मुंबई में जीत दिलाने में मदद की है। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने महाराष्ट्र में जिन 15 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा, उनमें से 7 पर जीत हासिल की। मुंबई की 6 लोकसभा सीटों में से शिवसेना (यूबीटी) ने 3 सीटें जीतीं जबकि कांग्रेस, बीजेपी और शिवसेना को 1-1 सीट मिली।

इसे भी पढ़ें: सहयोगियों को लेकर साथ नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात, शाम 7:45 सरकार बनाने का पेश करेंगे दावा

उन्होंने आगे कहा कि शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को मुंबईकरों और मराठी मतदाताओं का समान समर्थन मिला। महाराष्ट्र के मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कमजोर करने के लिए पाकिस्तान में एक साजिश रची गई थी। पाकिस्तान में दो मंत्रियों ने मोदी की हार की वकालत की और अफसोस की बात है कि यहां कुछ लोगों ने उनकी बात पर ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने संविधान बदले जाने के झूठे दावे से दलित समुदायों को भी गुमराह किया

प्रमुख खबरें

Gwalior में अनियंत्रित ट्रक ने मंदिर के पास श्रद्धालुओं को रौंदा, 13 की मौत

Delhi Half Marathon में चार्ल्स मटाटा ने कोर्स रिकॉर्ड तोड़कर जीता खिताब

FSSAI ने चाय में Acetamiprid और Imidacloprid कीटनाशकों की अधिकतम सीमा तय करने का रखा प्रस्ताव

West Bank में यूरोपीय राजनयिकों के काफिले पर हमला, नकाबपोशों ने फ्रांसीसी मेयर को भी निशाना बनाया