मोदी के पेरिस पहुंचने से पहले क्या सच में फ्रांस ने लगा दिया पाकिस्तानियों की एंट्री पर बैन? इस्लामाबाद में क्यों है डर का माहौल

By अभिनय आकाश | Jul 08, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा अगले हफ्ते शुरू होने वाली है। इस बीच पाकिस्तान को शॉक देने वाली एक खबर सामने आई है। पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा से पहले फ्रांस में पाकिस्तान के लिए दरवाजे बंद हो गए हैं। इस्लामाबाद में हल्ला है कि फ्रांस ने पाकिस्तानियों पर बैन लगा दिया है। दावा किया जा रहा है कि फ्रांस ने दंगों का बदला पाकिस्तानियों से लिया और नो एंट्री का बोर्ड लगा दिया। दरअसल, पुलिस गोलीबारी में 17 वर्षीय किशोर की मौत के बाद फ्रांस पिछले कई दिनों से दंगों की आग में जल रहा है। अब तक हजारों दंगाइयों को गिरफ्तार किया जा चुका है। लेकिन आग बुझने का नाम नहीं ले रही है। इन सबके बीच पाकिस्तान की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं।

इसे भी पढ़ें: पुडुचेरी के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख वित्त आयोग में शामिल करने का मांग दोहराई

बता दें कि पीएम मोदी 14 जुलाई को पेरिस में आयोजित होने वाली वार्षिक बैस्टिल डे परेड में सम्मानित अतिथि होंगे। यात्रा के दौरान, मोदी रक्षा और सुरक्षा से लेकर व्यापार और निवेश और जलवायु कार्रवाई तक के क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने पर मैक्रों के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं। यह यात्रा विशेष होगी क्योंकि यह मैक्रों के वर्तमान कार्यकाल में किसी विदेशी नेता की पहली बैस्टिल डे परेड होगी। 

प्रमुख खबरें

26 दिन से Hunger Strike पर Sonam Wangchuk, Medanta में स्थिर; सरकार से रखी बड़ी शर्त

आखिर कैसे थमेगा अमेरिका-ईरान युद्ध? कबतक राहत पाएगी दुनिया? समझिए

NEET Paper Leak: AAP ने BJP और Congress को घेरा, कहा- Punjab सरकार को बदनाम करने की रची जा रही साजिश

ट्रंप की Saudi Arabia को दो-टूक: Abraham Accords में शामिल होने पर ही मिलेगी Nuclear Deal को मंजूरी