क्या हंसिका मोटवानी ने अपनी ही बेस्टफ्रेंड का तोड़ा घर! दोस्त के पति से नजदीकियां बढ़ाई, फिर तलाक करवाकर खुद की शादी?

By रेनू तिवारी | Feb 11, 2023

हंसिका मोटवानी ने तब सुर्खियां बटोरी जब उन्होंने लंबे समय से प्रेमी-उद्यमी सोहेल खतुरिया के साथ अपनी सगाई की घोषणा की। जल्द ही यह बात सामने आई कि सोहेल की शादी पहले हंसिका की बेस्ट फ्रेंड रिंकी से हुई थी और एक्ट्रेस भी उनकी शादी में शामिल हुई थीं। इसके बाद हंसिका पर अपनी बेस्ट फ्रेंड के पति को प्यार में फंसाकर छीनने का आरोप लगा। अब अपने रियलिटी शो, हंसिका की लव शादी ड्रामा, जो डिज़्नी + हॉटस्टार पर रिलीज़ हुआ था, में अभिनेत्री ने कथित दावों को पर बात की और कहा कि यह वह कीमत थी जो उसने एक सेलिब्रिटी होने के लिए चुकाई थी।

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 16 Finale Week: शिव ठाकरे, एमसी स्टेन और आर्चना गौतम ने देखी अपनी जर्नी वीडियो, देखकर भावुक हुए तीनों प्रतियोगी

हंसिका ने कहा, "सिर्फ इसलिए कि मैं उस व्यक्ति को जानती थी, इसका मतलब यह नहीं है कि यह मेरी गलती थी। मुझे इससे कोई लेना-देना नहीं है। क्योंकि मैं एक सार्वजनिक शख्सियत हूं, लोगों के लिए मेरी ओर इशारा करना और मुझे दोषी बनान बहुत आसान था। । यह एक ऐसी कीमत थी जो मैं एक सेलिब्रिटी होने के लिए चुकाती हूं।"

इस बीच, हंसिका ने सोहेल से 4 दिसंबर को राजस्थान के जयपुर में मुंडोता फोर्ट एंड पैलेस में शादी की। उनके परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों ने एक अंतरंग समारोह में भाग लिया। वे सिंधी रीति-रिवाजों से परिणय सूत्र में बंधे।

View this post on Instagram

A post shared by Hansika Motwani (@ihansika)

प्रमुख खबरें

Bihar में सम्राट युग का आगाज़, CM चौधरी और उनकी Team को PM Modi ने दी बधाई, जताया पूरा विश्वास

Toaster Movie Review: राजकुमार राव की कंजूसी और सान्या मल्होत्रा का साथ, क्या वाकई कुरकुरी है यह फिल्म?

South India की चिंता खत्म! परिसीमन पर केंद्र का वादा, नहीं होगा भेदभाव

अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होंगे IPL मैच? 20वें सीजन की हो रही है खास तैयारी