अलग हुए या Shivangi Joshi के नए शो के प्रचार के लिए Kushal Tandon ने की ब्रेकअप की घोषणा, फैंस पूछ रहे सवाल!

By एकता | Jun 16, 2025

टीवी इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर आ रही है। टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी कई महीनों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अलग हो गए हैं। एक्टर ने खुद ये खबर फैन्स के साथ शेयर की है। कुशाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, 'मैं बस उन सभी लोगों को बताना चाहता हूं जिन्हें मैं प्यार करता हूं कि शिवांगी (जोशी) और मैं अब साथ नहीं हैं। 5 महीने हो गए हैं।' हालांकि, बाद में उन्होंने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया, लेकिन उससे पहले ही ये लोगों की नजर में आ गया और सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू हो गईं।

इसे भी पढ़ें: क्या Housefull 5 में महिलाओं को वस्तु के रूप में पेश किया गया? Soundarya Sharma ने दी अपनी प्रतिक्रिया

कुशाल और शिवांगी ने शो 'बरसातें- मौसम प्यार का' में साथ काम किया था। इसी दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए थे। कुशाल और शिवांगी को थाईलैंड में एक साथ छुट्टियां मनाते भी देखा गया था। पिछले साल अक्टूबर में एक्टर ने अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म किया था। उन्होंने बताया था कि उनके माता-पिता ने उनके लिए रिश्ता ढूंढना बंद कर दिया है।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court का निर्देश: अदालतों और आयोगों को समय पर जरूरी बुनियादी ढांचा दे राज्य सरकार

Sunset Awe Effect: Sunset Awe बढ़ाता है एकाग्रता और Memory, अनिद्रा की समस्या से मिलेगी राहत

Nirmala Sitharaman पहुंचीं Singapore, वैश्विक निवेशकों के साथ करेंगी उच्चस्तरीय बैठकें

Karnataka में आइसक्रीम इकाइयों पर छापा, 70 नमूने जांच के लिए भेजे