जीत गए नेतन्याहू? हमास बाहर जाओ के लगे नारे, फिलिस्तीनी नागरिकों ने निकाली रैली

By अभिनय आकाश | Mar 26, 2025

इजरायल और हमास के बीच की जंग को यूं तो डेढ़ बरस गुजर चुके हैं। 7 अक्टूबर 2023 को शुरू हुए इस युद्ध में इतने वक्त गुजर जाने के बाद भी अभी तक ये नहीं कहा जा सकता कि कौन जीता और कौन हारा। लेकिन गाजा में अब तक के सबसे बड़े विरोध प्रजर्शन को देखते हुए अब ये जरूर कहा जा सकता है कि धीरे धीरे इस जंग की तस्वीर अब साफ होती जा रही है। दरअसल, नेतन्याहू हमेशा से कहते आए हैं कि वो फिलिस्तिनियों के विरोधी नहीं हैं। लेकिन हमास को गाजा से निकालना चाहते हैं। ये उनकी लड़ाई है। वहीं अब गाजा में हमास के खिलाफ बढ़ते प्रदर्शन को देखते हुए कहा जा सकता है कि नेतन्याहू अपने मकसद में कामयाब हो रहे हैं। सैकड़ों फिलिस्तीनियों ने उत्तरी गाजा की सड़कों पर हमास के शासन को समाप्त करने और इजरायल के साथ युद्ध को समाप्त करने की मांग की। एएफपी के अनुसार, यह प्रदर्शन कथित तौर पर इजरायल के साथ संघर्ष के फिर से शुरू होने के बाद से सबसे बड़ा है। 

प्रमुख खबरें

नेपाल में अचानक आई बाढ़ में फंसे केरल के 31 पर्यटक सुरक्षित लौटे, सात अब भी लापता

Subhash Chandra का Mukesh Ambani पर हमला, TV18 पर 22,000 करोड़ के Debt विवाद में गलत जानकारी फैलाने का लगाया आरोप

असम पुलिस ने 2021 से जब्त किए 3,253 करोड़ के ड्रग्स, 26,500 से ज्यादा गिरफ्तार: सीएम हिमंत

Carlos Alcaraz के लिए US Open की बड़ी चुनौती, चोट से उबरने के बाद Roman Safiullin के खिलाफ शुरू करेंगे अभियान