न्यूयॉर्क के रेस्तरां में कूकिंग करते हुए रवि शास्त्री ने अमृता सिंह को किया था प्रपोज, सैफ की वजह से टूटी थी सगाई?

By एकता | Nov 24, 2021

इंडिया में बॉलीवुड और क्रिकेट दोनों के बीच बेहद ही ग्लैमरस रिश्ता रहा है। बॉलीवुड की गलियारों में क्रिकेट की हस्तियों की चर्चा होना आम बात है। विराट कोहली, हरभजन सिंह और जहीर खान जैसे कितने क्रिकेट सेलेब्स अपना दिल बॉलीवुड की हस्तियों पर हार बैठे और हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए। वहीं दूसरी ओर कुछ हस्तियों के रिश्ते अफेयर तक ही सिमट गए। आज हम ऐसे ही एक रिश्ते के बारे में बात करने वाले है। 80 के दशक में एक अफेयर ऐसा भी था जिसने लोगों के होश उड़ा दिए थे। जी हाँ, ये अफेयर था सैफ अली खान की पूर्व पत्नी एवं अभिनेत्री अमृता सिंह और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी रवि शास्त्री के बीच।

80 के दशक में भारतीय टीम के पूर्व कोच रहे रवि शास्त्री भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे अच्छे बल्लेबाजों में गिने जाते थे। वहीं अमृता सिंह बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार थी। दोनों अपने करियर की ऊंचाइयों को छू रहे थे। इन सब के बीच रवि शास्त्री और अमृता सिंह के बीच मुलाकात हुई और रवि शास्त्री अपना दिल अभिनेत्री पर हार गए। वो अमृता सिंह के प्यार में पागल हो गए थे। दोनों में अफेयर की चर्चा बॉलीवुड गलियारों में गूंजने लगी, यह चर्चा ओर तेज तब हुई जब अमृता सिंह और रवि शास्त्री ने सिने ब्लिट्ज पत्रिका के नवंबर 1986 के संस्करण के कवर पेज के लिए पोज़ दिया था। उस समय एक फिल्म लेखक द्वारा यह भी बताया गया था कि अमृता और रवि को न्यूयॉर्क के एक रेस्तरां में खाना बनाते हुए देखा गया जहाँ पूर्व क्रिकेटर ने अभिनेत्री को अंगूठी पहनाई थी।

दोनों शादी के बंधन में बंधने के लिए भी तैयार थे लेकिन सगाई के कुछ समय बाद ही दोनों का रिश्ता टूट गया। दोनों के रिश्ते टूटने की वजह सैफ अली खान को बताया जाता है। कहा जाता है कि रवि शास्त्री के साथ सगाई होने के बाद अमृता सिंह की नजदीकिया सैफ अली खान से बढ़ने लगी थी। रिश्ता टूटने के बाद रवि शास्त्री ने 1990 में रितु से शादी की और 2012 में शादी के 22 साल बाद दोनों अलग हो गए, वहीं अमृता सिंह ने 1991 में सैफ अली खान से शादी की और दोनों  2004 में अलग हो गए।

प्रमुख खबरें

EV Market में मचेगी खलबली! Ola Electric अपने Battery Business के लिए जुटाएगी ₹2000 करोड़

Credit-Debit Card यूजर्स को बड़ा झटका, Airport Lounge की फ्री सुविधा अब होगी बंद।

व्यापार घाटे पर राहत, पर Middle East संकट ने बढ़ाई टेंशन, Indian Exports पर मंडराया खतरा

West Bengal BJP Candidate List: भवानीपुर में भी नंदीग्राम वाला इतिहास दोहराएगा? BJP ने पहली लिस्ट जारी कर ही ममता पर प्रेशर बढ़ाया