क्या Sudhanshu Pandey ने प्राइम वीडियो के रियलिटी शो The Traitors के लिए Anupamaa को छोड़ दिया? आइए जानते हैं क्या हुआ

By रेनू तिवारी | Sep 03, 2024

लोकप्रिय टीवी शो अनुपमा में वनराज का किरदार निभाने वाले टीवी एक्टर सुधांशु पांडे ने शो को अलविदा कह दिया है। एक्टर ने एक वीडियो के जरिए इसकी घोषणा की, जिसके बाद उनके फैंस काफी निराश हुए। बाद में कई रिपोर्ट्स में कहा गया कि एक्टर सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में नजर आएंगे। हालांकि, अब इन सभी बातों पर पूर्ण विराम लगाते हुए सुधांशु ने खुद ही सफाई दी है। एक्टर भले ही सलमान के रियलिटी शो में नजर न आएं, लेकिन उन्होंने किसी दूसरे शो के लिए हामी भर दी है।

उनका आने वाला शो कौन सा है?

'द ट्रैटर्स' इसी नाम की अमेरिकन सीरीज का हिंदी वर्जन होगा। इसे करण जौहर होस्ट करेंगे। काफी समय से उनसे इस बारे में बातचीत चल रही थी और अब उन्होंने इसके लिए हां कह दिया है। वह इस शो में बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगे। इस खेल का हिस्सा बने रहने के लिए कंटेस्टेंट को कई टास्क और चैलेंज दिए जाते हैं जिसमें उन्हें लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ना होता है। यह शो अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Kangana Ranaut New Film Announced | कंगना रनौत की नई फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की घोषणा, इमरजेंसी की रिलीज डेट का इंतजार

रिपोर्ट्स की मानें तो इसके लिए सुधांशु को मोटी रकम दी जा रही है। पेमेंट को लेकर काफी समय से बातचीत चल रही थी और अब यह फाइनल बातचीत हो गई है। और ऐसा लग रहा है कि अब एक्टर फिर से अपने फैंस का मनोरंजन करने के लिए किसी शो में नजर आएंगे। हालांकि अभी इस शो की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है।

प्रमुख खबरें

चेन्नई की Puzhal Central Jail से भागे दो कैदी दोबारा गिरफ्तार, लापरवाही पर 7 कर्मी सस्पेंड

Lucknow Cafe Owner Death Case में मॉडल Shradha Dubey समेत 3 आरोपी 10 दिन की जेल भेजे गए

Kirit Somaiya मुंबई एयरपोर्ट के पास मस्जिद हटाने की मांग पर निकालेंगे हथौड़ा रैली

Ayodhya Deepotsav 2024: सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाने का लक्ष्य तय